{"_id":"6aff1af0053fee9caf0813f6","slug":"dhirendra-krishna-shastri-is-shown-as-kansa-in-photos-at-the-kansa-mela-in-mathura-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धीरेंद्र शास्त्री को कंस के रूप में दिखाया: मथुरा में निकाली झांकी, भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीरेंद्र शास्त्री को कंस के रूप में दिखाया: मथुरा में निकाली झांकी, भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी से आक्रोश
Thu, 19 Nov 2026 09:21 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 19 Nov 2026 09:21 PM IST
सार
मथुरा में आयोजित कंस मेले में एक झांकी चर्चा का केंद्र बनी गई। इसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कंस के रूप में दिखाया गया।
विज्ञापन
झांकी में धीरेंद्र शास्त्री को कंस के रूप में दिखाया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
श्रीकृष्ण महोत्सव के तहत आयोजित कंस वध मेले में इस बार एक झांकी ने खासा ध्यान खींचा। माथुर चतुर्वेद परिषद की ओर से सजाई गई झांकी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कंस के रूप में दर्शाया गया। पोस्टर में भगवान श्रीकृष्ण उन्हें गर्दन पकड़कर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह झांकी मेले में चर्चा का विषय बनी रही।
दरअसल, मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद मथुरा के संतों और श्रीकृष्ण भक्तों ने नाराजगी जताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की थी। बढ़ते विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर सफाई दी थी कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया है। माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि हमारे आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के बारे में अपशब्द कहने वालों को यह नहीं समझना चाहिए कि केवल माफी मांगकर वे बच जाएंगे।

Trending Videos
कंस के पुतले पर बरसाईं लाठियां
बृहस्पतिवार को चतुर्वेदी समाज ने कंस वध मेले की परंपरा निभाई। श्रीकृष्ण महोत्सव के तहत शाम चार बजे हनुमान गली से कंस के पुतले को कंस टीले तक ले जाया गया। शाम पांच बजे ठाकुरजी हाथी पर सवार होकर कंस टीले पहुंचे। यहां चतुर्वेदी समाज के लोगों ने लाठियों से कंस के पुतले को ध्वस्त किया। इसके बाद कंस का चेहरा शोभायात्रा के रूप में निकाला गया। समाज के लोग पारंपरिक गीत गाते हुए चल रहे थे। युवाओं के हाथों में लाठियां और उनके जोश ने मेले में अलग ही रंग भर दिया। होली गेट तक बाजारों को फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया था। अंत में हाथी पर सवार कृष्ण-बलराम के स्वरूपों के दर्शन किए गए। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि समाज के सहयोग से कंस वध मेला हर वर्ष भव्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस मेले ने देशभर में अपनी पहचान बनाई है।

शोभायात्रा का आकर्षण
शोभायात्रा में कंस के पुतले के बैनर और गणेश जी की झांकी शामिल थी। श्रीगुरुजी महाराज की झांकी और माखन चोरी की बोलती झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहीं। अक्रूर-कृष्ण-बलराम का रथ, काल भैरव और कंस की झांकी भी शोभायात्रा का हिस्सा थीं। मोर कुटी, नौका विहार तथा राधा-कृष्ण की झूले वाली झांकी भी श्रद्धालुओं ने देखी। जय भारत बैंड, प्रकाश बैंड, ढोल और नफीरी की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे।

आयोजन में पदाधिकारियों की भूमिका
परिषद अध्यक्ष राजन पाठक ने आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार जताया। महामंत्री संजय चतुर्वेदी अल्पाइन ने कार्यकर्ताओं और युवा समिति के सदस्यों की सराहना की। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक नवीन नागर, गिरधारी लाल पाठक, दिनेश पाठक और राकेश तिवारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। संयोजक कमल चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, मंत्री हरदेव चतुर्वेदी और निरीक्षक आशीष चतुर्वेदी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।