{"_id":"6aff34970da5f8613b05aa15","slug":"video-76-students-took-the-international-mathematics-olympiad-exam-at-sm-inter-college-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसएम इंटर कॉलेज में 76 विद्यार्थियों ने दी अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएम इंटर कॉलेज में 76 विद्यार्थियों ने दी अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड परीक्षा
चंदौसी। एसएम इंटर कॉलेज में बुधवार को इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड (आईएमओ) 2026 परीक्षा का आयोजन किया गया। मैथमेटिक्स ओलंपियाड फाउंडेशन के तत्वावधान में हुई इस परीक्षा में पंजीकृत 83 विद्यार्थियों में से 76 ने प्रतिभाग किया, जबकि सात विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।
विद्यालय के मैथमेटिक्स ओलंपियाड कोऑर्डिनेटर एवं प्रवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी तार्किक क्षमता, समस्या समाधान कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) की उस अवधारणा के अनुरूप है, जिसमें रटने के बजाय विषय को समझकर सीखने पर जोर दिया गया है।
प्रधानाचार्य गणेश सिंह ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनकी प्रतिभा को निखारने के अवसर प्रदान करता रहेगा।
परीक्षा के सफल आयोजन में शिक्षक-शिक्षिकाओं योगेश बाबू, राजेश गुप्ता, नेमचंद, एके सिंह, खम्मन सिंह, अनूप सिंह, डॉ. विनीता रानी, ममता शर्मा, प्रियंका चंद्रा, पुनीत कुमार, कृष्ण अवतार, अभिषेक त्यागी एवं ललित बाबू का सहयोग रहा। अंत में योगेश बाबू और मनोज कुमार ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।