{"_id":"690df2cc1994af954a087bff","slug":"video-video-rayabral-ka-hataya-mal-ma-mahalo-na-ka-kharathara-bcaca-na-jhal-ka-lya-aanatha-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video : रायबरेली के हटिया मेले में महिलाओं ने की खरीदारी, बच्चों ने झूले का लिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video : रायबरेली के हटिया मेले में महिलाओं ने की खरीदारी, बच्चों ने झूले का लिया आनंद
कार्तिक पूर्णिमा के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ ने जिले भर में जगह-जगह लगे हटिया मेलों से घर गृहस्थी का सामान खरीदा। लोगों ने परिवार के साथ हटिया मेलों में पहुंचे और मेले का आनंद लिया। चाट और जलेबी का भी स्वाद लिया गया।
गोकना गंगा घाट, कोटिया चित्रा में सोहन सिंह की बाग व रामचंद्रपुर में हटिया मेला लगा। सुबह लोगों ने गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके बाद हटिया मेले में लोगों ने परिवारजन के साथ मेले में खरीददारी की।
मेले में जमुनापुर, पचखरा, गोकना, सरांयभान, ऊंचाहार, हटवा, रामसांडा, मखदूमपुर, शहजादपुर, कोटिया चित्रा, कजियाना, किसुनदासपुर, बाबूगंज, इटौरा बुजुर्ग, कंदरावां गांवों से महिलाएं व बच्चे मेला देखने पहुंचे। मेले में महिलाओं ने बर्तन, झाड़ू, मथानी, रसोई का सामान व कपड़ों की खरीदारी की। साथ में जलेबी, सिंघाड़ा व मूंगफली खरीदा। झूले का लुत्फ उठाने के लिए महिलाओं व बच्चों में उत्साह रहा। बच्चों ने चाट चाऊमीन, बर्गर, पिज्जा का स्वाद चखा। हटिया मेले के साथ देर शाम कार्तिक पूर्णिमा मेले का समापन हो गया। एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हटिया मेला शांति पूर्वक संपन्न हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।