फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Notice to six granddaughters and trustee in Baba Neeb Karori's birthplace dispute

फिरोजाबाद: बाबा नीब करोरी जन्मस्थली विवाद में पोतियों-ट्रस्टी को नोटिस, जांच शुरू; पक्षों से मांगे साक्ष्य

Sat, 12 Sep 2026 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Sep 2026 04:17 AM IST
सार

डीएम के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति के अध्यक्ष एवं एडीएम (न्यायिक) अरविंद द्विवेदी ने बाबा की छह पोतियों तथा श्री ठाकुर हनुमानजी ट्रस्ट के पदेन ट्रस्टी संजय गुप्ता को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Notice to six granddaughters and trustee in Baba Neeb Karori's birthplace dispute
बाबा नीब करोरी धाम पर हो रहे विकास कार्यों का डाटा देखते डीएम और साथ में मौजूद अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टूंडला के अकबरपुर स्थित प्रख्यात संत बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के पैतृक मकान पर उठे स्वामित्व विवाद में जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति के अध्यक्ष एवं एडीएम (न्यायिक) अरविंद द्विवेदी ने बाबा की छह पोतियों तथा श्री ठाकुर हनुमानजी ट्रस्ट के पदेन ट्रस्टी संजय गुप्ता को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन ने दोनों पक्षों से अपनी-अपनी दावेदारी, साक्ष्य और दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है। ताकि प्रकरण की निष्पक्ष सुनवाई कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन


बाबा नीब करोरी (लक्ष्मी नारायण शर्मा) के छोटे पुत्र स्वर्गीय धर्म नारायण शर्मा की छह पुत्रियों सुनीता, अर्चना, वंदना, भावना, रितु और रिचा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को अगस्त माह में प्रार्थना पत्र सौंपा था। आरोप है कि ग्राम पंचायत नगला स्थित मकान संख्या 154-व (बाबा का ध्यान कक्ष, भोजनालय व शयन कक्ष) पर श्री ठाकुर हनुमानजी ट्रस्ट के ट्रस्टी संजय गुप्ता ने एकाधिकार कर लिया है। 
विज्ञापन


मुंबई से आए भावना रावत के पति मनोज रावत ने डीएम से मुलाकात कर पैतृक संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने और विवाद के स्थायी समाधान के लिए डीएम की अध्यक्षता में शासकीय प्रशासनिक ट्रस्ट बनाने की मांग रखी थी। वर्तमान में शासन द्वारा अकबरपुर में बाबा नीब करोरी धाम कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। एडीएम अरविंद द्विवेदी ने बताया कि प्रशासन ने नोटिस जारी कर सभी पक्षों को साक्ष्य देने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्मस्थली पहुंचे डीएम, पर्यटन विकास कार्यों का लिया जायजा
जिले में स्थित बाबा नीब करौरी महाराज की जन्मस्थली टूंडला के ग्राम अकबरपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सजाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने विकास कार्यों और प्रस्तावित भव्य कॉरिडोर की समीक्षा की। डीएम ने बताया कि उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन नीति-2022 में संशोधन कर नीब करौरी बाबा सर्किट को शामिल किया था। जिसके तहत लखनऊ, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद और मथुरा/वृंदावन को आपस में जोड़ा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed