{"_id":"6aa45dd717582c56570c33f6","slug":"young-man-contracts-swine-flu-admitted-in-lucknow-raebareli-news-c-101-1-slko1033-167199-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: स्वाइन फ्लू के चपेट में आया युवक, लखनऊ में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: स्वाइन फ्लू के चपेट में आया युवक, लखनऊ में भर्ती
Sat, 12 Sep 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली । जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के मुंशीगंज के शहीद स्मारक के पास रहने वाला युवक इससे संक्रमित मिला है। उसको लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने टीम को उसके घर जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 16 मरीज मिल चुके हैं।
लक्षण प्रतीत होने पर मुंशीगंज के शहीद स्मारक के पास रहने वाले 40 वर्षीय युवक को इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जांच में युवक स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिला। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ ने मरीज के घर पहुंचकर निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बताते हैं कि मरीज को लखनऊ के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग में तैनात एपिडेमियोलॉजिस्ट ऋषी बागची की सुस्त और लापरवाही कार्यशैली के कारण स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
न पहले से तैयारी की गई और न ही मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद उनके घर एपिडेमियोलॉजिस्ट जांच करने जा रहे हैं। उधर, जिला अस्पताल में ब्लड की जांच कराने के लिए शुक्रवार को पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी।