फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Issues of 20 villagers resolved at the chaupal

Raebareli News: चौपाल में 20 ग्रामीणों की समस्याओं का निपटारा

Sat, 12 Sep 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 12 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Issues of 20 villagers resolved at the chaupal
रोहनिया। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हमीदपुर बड़ागांव व मारियानी में शुक्रवार को जनता चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण की मांग की। अधिकारियों ने 20 ग्रामीणों की समस्याओं का निपटारा कराया।
विज्ञापन


हमीदपुर बड़ागांव निवासी जितेंद्र कुमार, रामखेलावन, सीमा व देवकी ने शौचालय बनवाने की मांग की। रामलखन पाल व रंजीत ने परिवार रजिस्टर बनवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। रामआसरे, धीराजा, जगदीश व गयाप्रसाद ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन


पन्नालाल व अमृत लाल ने पीएम किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत की। बाबूलाल व जगतनाथ शुक्ला ने नल की मरम्मत कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया।

मारियानी गांव निवासी रानी व शांति ने शौचालय के लिए तथा रामदुलारी ने वृद्धावस्था पेंशन, मेडई प्रसाद ने नल की मरम्मत और पंकज व विटूला ने परिवार रजिस्टर की नकल के लिए अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने बताया की चौपाल में ग्रामीणों की सभी समस्याओं का निस्तारण करा दिया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव सुरेश चंद्रा, अरुण कुमार, गांव के प्रशासक अंकित व हरिकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed