{"_id":"685c01975ed167acf20bde84","slug":"video-video-raebareli-thhana-ka-rapaii-sa-pahal-saugdhha-sata-lkha-ananathatao-para-masabta-ka-mara-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Raebareli: धान की रोपाई से पहले साढ़े सात लाख अन्नदाताओं पर मुसीबत की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Raebareli: धान की रोपाई से पहले साढ़े सात लाख अन्नदाताओं पर मुसीबत की मार
खरीफ की फसलों की बोवाई से पहले ही जिले के साढ़े सात लाख अन्नदाताओं पर मुसीबत की मार है। वजह 160 साधन सहकारी समितियों और 1200 निजी दुकानों पर यूरिया, डीएपी संकट है। ऐसे में किसान न तो धान की रोपाई कर पा रहे हैं और न ही अन्य फसलों की बोवाई। इक्का-दुक्का स्थानों पर खाद है भी तो किसानों की तादाद ज्यादा होने पर उर्वरक मिल पाएगी, इसकी कोई गारंटी भी नहीं है।
थोक विक्रेताओं के पास खाद है, लेकिन वह ज्यादा रेट पर निजी दुकानदारों खाद बिक्री करना चाहते हैं। ऐसे में निजी दुकानदार थोक विक्रेताओं से खाद खरीदने में किनारा कर रहे हैं। सतांव के एक निजी दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक बोरी डीएपी की कीमत 1350 रुपये है।
थोक विक्रेता 1430 रुपये में दे रहे हैं। ऐसे में हम खाद खरीद भी लें, लेकिन किसान महंगे रेट पर खाद नहीं लेगा। ऊपर से उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो जाएगी। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक साधन सहकारी समितियों में खाद नहीं है। इससे लोग परेशान हैं। नसीराबाद प्रतिनिधि के मुताबिक साधन सहकारी समितियों और प्राइवेट दुकानों पर खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं कि धान की रोपाई कैसे होगी।
जिले में कृषि विभाग का खाद की उपलब्धता का दावा
खाद उपलब्धता (मीट्रिक टन में)
यूरिया 29656.705
डीएपी 4994.50
पोटाश 1200.700
एनपीके 6850.25
खरीफ की फसलों का आच्छादन
फसल का नाम लक्ष्य पूर्ति
धान की नर्सरी 10782 10692
धान की फसल 161730 25207
मक्का 815 308
ज्वार 1667 0
बाजरा 78 0
उड़द 4458 0
मूंग 342 0
अरहर 1647 0
मूंगफली 145 24
तिल 6424 0
नोट - लक्ष्य और पूर्ति हेक्टेयर क्षेत्रफल में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।