{"_id":"6aa6738b5616457d6c0056df","slug":"video-rayabral-ma-shavaparanae-katha-ma-saema-yaga-ka-bugdha-sathasha-bl-sanatana-samaja-ka-jaugdhata-ha-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में शिवपुराण कथा में सीएम योगी का बड़ा संदेश, बोले- सनातन समाज को जोड़ता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में शिवपुराण कथा में सीएम योगी का बड़ा संदेश, बोले- सनातन समाज को जोड़ता है
रायबरेली के ऊंचाहार में चल रही शिवपुराण कथा में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की एकता पर जोर दिया।
सीएम ने कहा कि शिवपुराण कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह सनातन की ध्वजा को मजबूत करने के साथ समाज में एकता का भाव भी पैदा करती है। भारत की संस्कृति की विशेषता है कि अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में रहने के बावजूद लोगों की सनातन के प्रति आस्था और भावना एक जैसी है।
सीएम योगी ने कहा कि देश की संस्कृति ऐसी है कि महाराष्ट्र हो या उत्तर प्रदेश, सनातन के प्रति लोगों में समान श्रद्धा और भाव देखने को मिलता है। उन्होंने धार्मिक आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला माध्यम बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को मजबूती मिलती है।
सीएम के कथा स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।