फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Akash selected for national shooting

Raebareli News: राष्ट्रीय शूटिंग के लिए आकाश चयनित

Sun, 13 Sep 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 13 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Akash selected for national shooting
रायबरेली। मेरठ जिले के पिलौना स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में 10 से 12 सितंबर तक आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायबरेली के आकाश ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर के छात्र आकाश ने अंडर-14 बालक वर्ग की पीपसाइट राइफल शूटिंग में तृतीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। उनका चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हो गया।
विज्ञापन


मेरठ में हुई प्रदेशीय प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर के छात्र-छात्राओं आकाश, आदित्य, श्रेयांश, मृत्युंजय सिंह, शिफा कुलसूम, सदफ सूफिया, अरबिया बानो, महक, तस्मिया, अपेक्षा कुमारी और साजिया ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के अनिकेत, वैदिक इंटर कॉलेज के शिवा मौर्या, राजकीय इंटर कॉलेज अटौरा के गौतम कुमार, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की समृद्धि शर्मा और आशी निर्मल ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


आकाश की उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल, जिला व्यायाम शिक्षक शोएब हसन खान, टीम मैनेजर रामेंद्र बहादुर, मोहम्मद रमजान और मोहम्मद नसीम समेत अन्य लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed