{"_id":"67fd0b14218e091aec01485c","slug":"video-bkara-yanata-khalkara-manashha-na-pakaugdha-kamayab-ka-raha-parathhanamatara-na-ka-tarafa-2025-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेकरी यूनिट खोलकर मनीषा ने पकड़ी कामयाबी की राह, प्रधानमंत्री ने की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकरी यूनिट खोलकर मनीषा ने पकड़ी कामयाबी की राह, प्रधानमंत्री ने की तारीफ
रायबरेली में एमएसएमई के जरिए महिलाएं उद्यमी बन रही हैं। वह खुद अपने पैरों पर खड़ा होकर आधी आबादी को प्रेरित कर रही है। कुछ ऐसा ही शहर के गणेशगंज की युवा उद्यमी मनीषा रावत ने किया है। बैंक से ऋण लिया और शहर में बेकरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर कामयाबी की राह में मील का पत्थर स्थापित कर दिया है। उनकी उपलिब्ध की जानकारी जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हुई तो उन्होंने मनीषा की हौसला अफ्जाई के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया था। जहां मनीषा रावत से उन्होंने बात की। प्रधानमंत्री से बातचीत करने के पल को मनीषा जिंदगी की सबसे यादगार क्षण बताती हैं। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि उनको कभी प्रधानमंत्री से बात करने का मौका मिलेगा, लेकिन सपना सच हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।