Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Hardik Pandya Returns to Social Media After 15 Weeks, Shares Romantic Photos With Mahieka
{"_id":"6a9f998591e441518c036515","slug":"hardik-pandya-returns-to-social-media-after-15-weeks-shares-romantic-photos-with-mahieka-2026-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इतने दिनों से कहां गायब थे हार्दिक पांड्या?: अब किया खुलासा, इंस्टाग्राम पर माहिका संग डालीं रोमांटिक तस्वीरें","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
इतने दिनों से कहां गायब थे हार्दिक पांड्या?: अब किया खुलासा, इंस्टाग्राम पर माहिका संग डालीं रोमांटिक तस्वीरें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:48 AM IST
सार
हार्दिक पांड्या ने 15 हफ्ते बाद सोशल मीडिया पर वापसी की है। उन्होंने अपनी पार्टनर माहिका के साथ रोमांटिक तस्वीरों समेत कई फोटो और वीडियो साझा किए। हार्दिक ने बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर थे, लेकिन जिंदगी को पहले से ज्यादा जिंदा महसूस कर रहे थे। वह फिलहाल टीम इंडिया से बाहर हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हार्दिक माहिका का रोमांस
- फोटो : Instagram
Link Copied
टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय महीने अपने सोशल मीडिया से भी गायब रहे। हालांकि, अब उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज और वीडियोज पोस्ट किए हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, 'ऑफलाइन तो था, लेकिन जिंदगी को इससे ज्यादा जिंदा कभी महसूस नहीं किया।' हार्दिक ने अपनी पार्टनर माहिका के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। हार्दिक का इससे पहले पिछला पोस्ट 15 हफ्ते पहले आया था।
2 of 6
हार्दिक और माहिका
- फोटो : Instagram
हार्दिक इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह फिलहाल न तो टी20 और न ही वनडे टीम का हिस्सा हैं। हार्दिक को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। न ही उनकी वापसी को लेकर कोई तारीख तय है। ऐसा कहा जा रहा है कि बीसीसीआई उन्हें अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप के लिए पूरी तरह फिट रखना चाहता है। इसलिए वह रिहैब के साथ आराम कर रहे हैं।
3 of 6
हार्दिक और माहिका
- फोटो : Instagram
हार्दिक ने टीम इंडिया के लिए अपना पिछला मैच इस साल मार्च में खेला था। इसके बाद वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा तो रहे थे, लेकिन बीच बीच में चोट की वजह से कुछ मुकाबले मिस भी किए थे। आईपीएल के बाद वह बंगलूरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब करते दिखे थे। हालांकि, इसके बाद भी वह अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हार्दिक और माहिका
- फोटो : Instagram
पर अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट अपडेट दिया है। पोस्ट में हार्दिक माहिका संग फोटोशूट भी कराते दिखे हैं। इतना ही नहीं, अपने घर में वह माहिका की गोदी में सोते दिखे। साथ ही अपने कैंपस में वह अपने कुत्ते को अपनी एटीवी (ऑल टेरेन व्हीकल) पर घुमाते दिखे। हार्दिक माहिका संग अपनी फरारी में भी घूमते दिखे। हार्दिक ने अपने बाल्ड लुक भी तस्वीर साझा की है। साथ ही बेटे अगस्त्य के साथ मौज-मस्ती करते दिखे हैं। हार्दिक को माहिका संग नाइट वॉक करते भी देखा गया।
हार्दिक ने सैनिकों के साथ भी फोटो खिंचवाई और माहिका को साइकिल पर बैठाकर घुमाते दिखे। पोस्ट की आखिरी तस्वीर में उनका बेटा अग्स्त्य तिरंगा ड्रॉ करता दिखा। हार्दिक के पोस्ट पर माहिका ने कमेंट भी किया और लिखा- मेरा रॉकस्टार।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।