{"_id":"6a9f15c165cbc1e1b3012a62","slug":"rahul-gandhi-to-assess-the-reality-of-development-raebareli-news-c-101-1-slko1031-166929-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: विकास की हकीकत परखेंगे राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: विकास की हकीकत परखेंगे राहुल गांधी
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंच रहे हैं। वह अपने दौरे में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेकर जिले के विकास की नब्ज टटोलेंगे। पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर संगठन के कामकाज को जानेंगे।
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राहुल का रायबरेली का यह दौरा अहम माना जा रहा है। सोमवार को राहुल के दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन या फिर कांग्रेस पार्टी की ओर से सांसद राहुल गांधी का कोई लिखित कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। इस साल 19 व 20 मई को राहुल गांधी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए थे। उन्होंने आम जनता से मुलाकात कर हरचंदपुर, सदर, लालगंज व खीरों में जनसभा को संबोधित किया था।
जानकारी के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे रायबरेली पहुंचेंगे। शिवगढ़ के गुमावां चौराहे पर उनका स्वागत कार्यक्रम होगा। इसके बाद शहर के प्रभुटाउन स्थित फाना त्रिवेदी के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। फाना के परिवार के एक सदस्य के निधन पर राहुल शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां पर अमेठी सांसद केएल शर्मा समेत अन्य पार्टी के पदाधिकारियों से मिलकर संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
दौरे के दूसरे दिन बुधवार को राहुल गांधी कलेक्ट्रेट के बचत भवन में होने वाली जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेंगे। पिछली बार दिशा की बैठक 11 सितंबर 2025 को हुई थी। पिछली बैठक में क्या मुद्दे उठे थे और इस बार जिले के विकास में क्या नए काम हुए, क्या कमी रह गई, इसको लेकर राहुल चर्चा करेंगे। अधिकारियों से विकास की पूरी हकीकत जानेंगे। इसके बाद राहुल दिल्ली लौट जाएंगे। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि सांसद राहुल गांधी के दौरे को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।