फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में इमारत गिरी: किराया तो सोसाइटी का, सुविधा झुग्गी जैसी; दो फीट तक संकरी गलियों के बीच पीजी का कारोबार

Tue, 08 Sep 2026 12:11 PM IST
Sharukh Khan ज्योति सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
ज्योति सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 08 Sep 2026 12:11 PM IST
सार

दिल्ली में हॉस्टल की इमारत गिरने के बाद जांच की गई तो सामने आया कि कई मकानों में लाइब्रेरी के ऊपर पीजी और किराये के कमरे भी संचालित हो रहे हैं। यहां किराया तो सोसाइटी की तरह वसूला जाता है, लेकिन सुविधा झुग्गी जैसी मिलती हैं। शादीपुर में दो फीट तक संकरी गलियों के बीच पीजी का कारोबार चल रहा है। यहां आपात स्थिति में बचाव मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन
Delhi Building Collapse PG Runs in Cramped Lanes Rent high As Society
Delhi Building Collapse - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नई दिल्ली में संकरी गलियां, घुमावदार सीढ़ियां और कहीं-कहीं महज दो फीट चौड़े रास्ते। इनसे बचते-बचाते प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र रोज अपने ठिकानों तक पहुंचते हैं। पश्चिमी दिल्ली के शादीपुर में ऐसी ही तस्वीर देखने को मिलती है। 


यहां गली-दर-गली बनी लाइब्रेरियों में छात्र किताबों का बोझ और आंखों में भविष्य के सपने लिए घंटों पढ़ाई करते हैं। वहीं, कई मकानों में लाइब्रेरी के ऊपर पीजी और किराये के कमरे भी संचालित हो रहे हैं।
Delhi Building Collapse PG Runs in Cramped Lanes Rent high As Society
सत्य निकेतन बिल्डिंग घटनास्थल के आस पास कुछ इस तरह का नजारा, जहां कई इमारतों में पीजी भी हैं - फोटो : संवाद / भूपिंदर सिंह
करोल बाग के कोचिंग संस्थानों के नजदीक होने के कारण ओल्ड राजेंद्र नगर, राजेंद्र प्लेस, न्यू राजेंद्र नगर, झंडेवालान, रंजीत नगर, शादीपुर और बलजीत नगर में छात्रों की आवाजाही लगातार बढ़ी है। यूपीएससी, एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी कोचिंग के आसपास रहने को प्राथमिकता देते हैं। बढ़ती मांग ने पीजी और किराये के कमरों के कारोबार को भी तेजी से बढ़ाया है।
 
Delhi Building Collapse PG Runs in Cramped Lanes Rent high As Society
सत्य निकेतन बिल्डिंग घटनास्थल के आस पास कुछ इस तरह का नजारा, जहां कई इमारतों में पीजी भी हैं। - फोटो : संवाद / भूपिंदर सिंह
महंगा किराया, सस्ते इलाकों की ओर छात्रों का रुख
करोल बाग के संस्थानों में यूपीएससी की तैयारी की फीस 1.5 लाख से 2.5 लाख रुपये तक पहुंचती है। वहीं, ओल्ड राजेंद्र नगर, राजेंद्र प्लेस और न्यू राजेंद्र नगर में दो कमरों के फ्लैट का किराया करीब 30 से 35 हजार रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Building Collapse PG Runs in Cramped Lanes Rent high As Society
लक्ष्मी नगर में जर्जर मकान में चल रहा पीजी - फोटो : अमर उजाला
पटेल नगर और वेस्ट पटेल नगर में यही किराया करीब 25 से 30 हजार रुपये है। कुछ लिस्टिंग में ट्रिपल शेयरिंग 7-8 हजार रुपये प्रति बिस्तर से शुरू होकर निजी कमरों के लिए 20-30 हजार रुपये तक है। महंगे किराये से बचने के लिए छात्र शादीपुर और बलजीत नगर जैसे इलाकों का रुख करते हैं।
 
विज्ञापन
Delhi Building Collapse PG Runs in Cramped Lanes Rent high As Society
शकरपुर में पतली गलियों में बने पांच पांच मंजिल मकान, इनमें चलते है पीजी - फोटो : अमर उजाला
सीलन भरे कमरे, खिड़की तक नहीं
शादीपुर की कई गलियां बेहद संकरी हैं। मकान एक-दूसरे से सटे हैं और कुछ जगह रास्ते करीब दो फीट तक रह जाते हैं। कई कमरों में रोशनी और हवा के लिए खिड़की तक नहीं है। अंदर की सीढ़ियां भी घुमावदार और संकरी हैं। हर एक-दो मकान के बाद लाइब्रेरी नजर आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed