फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Miscreants rob woman; two arrested

Raebareli News: महिला से बदमाशों ने की लूट, दो गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 08 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Miscreants rob woman; two arrested
रायबरेली। मायके से ससुराल जा रही महिला से रविवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने का लॉकेट व पर्स लूट लिया। वारदात की जानकारी से दहशत फैल गई। पुलिस ने घटना की पड़ताल की। सोमवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से लूटा गया लॉकेट व पर्स भी बरामद किया गया।
विज्ञापन


गदागंज थाना क्षेत्र के बभनपुर मजरे जमुनीहार चौराहा की मनोजा जगतपुर क्षेत्र स्थित अपने मायके आई थीं। रात में करीब सात बजे पति अजय कुमार के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। मायके से ही दो बदमाश दंपती का पीछा कर रहे थे। दंपती विश्वनाथगंज तिराहा से गदागंज रोड पर पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि दंपती कुछ समझ पाते, बदमाश जानमाल की धमकी देने लगे। इसके बाद बदमाशों ने मनोजा का सोने का लॉकेट व पर्स छीन लिया।
विज्ञापन


इससे पहले कि शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचते, बदमाश भाग निकले। लूट की वारदात से पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि महिला के साथ हुई लूट के मामले में जगतपुर थाना क्षेत्र के चांदमऊ मजरे धर्मदासपुर गांव निवासी अभिषेक सिंह और सरायं श्रीबख्श निवासी सुशील सिंह को जेल भेजा गया है। आरोपियों के पास से लूटा गया सामान बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी कब्जे में ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed