{"_id":"675dbbb2bb6ba434a603f9df","slug":"household-items-burnt-to-ashes-due-to-candle-fire-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-135888-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मोमबत्ती से लगी आग से घरेलू सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मोमबत्ती से लगी आग से घरेलू सामान जलकर राख
रतनपुरी। गांव रियावली में शुक्रवार की रात में मोमबत्ती से लगी आग के कारण घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। रात के समय गृह स्वामी अपनी पत्नी सहित डेयरी पर काम करने गए हुए थे। रियावली निवासी जुल्फिकार अपनी पत्नी सहित गांव में स्थित दूध की डेयरी पर काम करता है। शुक्रवार की रात में जुल्फिकार अपनी पत्नी सहित डेयरी पर मजदूरी करने चला गया। जबकि घर में उसका नौ वर्षीय बेटा इमरान मौजूद था। जुल्फिकार ने रात में रोशनी के लिए घर में मोमबत्ती लगा रखी थी। रात में किसी समय मोमबत्ती संदूक से नीचे गिर गई। जिस कारण वहां रखे कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे कमरे में आग फैल गई। आग देखकर इमरान ने शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक घर में रखे कपडे, अनाज, चारपाई आदि सभी सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पाकर जुल्फिकार और उसकी पत्नी भी घर पहुंच गए। जुल्फिकार ने बताया कि आग के कारण मोमबत्ती से लगी आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।