{"_id":"6a282be7e19f284aa40022b9","slug":"video-constable-recruitment-exam-7751-of-candidates-appeared-in-moradabad-crowds-gathered-at-the-railway-station-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा : मुरादाबाद में 77.51 फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित, रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा : मुरादाबाद में 77.51 फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित, रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़
सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 77.51 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में पंजीकृत 24768 अभ्यर्थियों में से 19198 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था, इसलिए हल करने में परेशानी नहीं हुई।
शहर के सभी 28 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह दस से 12 बजे की पहली पाली में पंजीकृत 12384 अभ्यर्थियों में से 9527 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आए। 2857 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक की दूसरी पाली में 12384 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। 9671 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2713 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि बेसिक स्तर के ही प्रश्न पूछे गए थे। हिंदी व रीजनिंग के प्रश्न सरल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।