फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lover caught at girlfriend s house at midnight in Rampur

कमरे में पकड़े प्रेमी-प्रेमिका: आधी रात युवती के घर दबोचा गया आशिक, आपत्तिजनक हाल में थे, फिर हुआ ऐसा फैसला

Sun, 13 Sep 2026 01:36 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगर (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगर (रामपुर) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 13 Sep 2026 01:36 PM IST
सार

अजीमनगर में परिजनों ने युवती को उसके प्रेमी के साथ कमरे में पकड़ लिया।इसके बाद युवक और युवती के परिजनों के बीच पंचायत हुई। छह घंटे चली बातचीत के बाद एक फैसले पर दोनों में सहमति बनी। 

विज्ञापन
Lover caught at girlfriend s house at midnight in Rampur
आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने कमरे में ही बंद कर दिया। सूचना पर युवक के परिजन भी पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच करीब छह घंटी चली पंचायत के बाद आखिरकार जिस युवक को रात में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया था, वह सुबह दूल्हा बनकर मैरिज हॉल से निकला।

विज्ञापन

शाहाबाद क्षेत्र का युवक शुक्रवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। आधी रात को प्रेमिका के परिजनों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने दोनों को कमरे में पकड़ लिया। युवक को आपत्तिजनक हालत में देखकर परिजन भड़क गए और घर में हंगामा होने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों को कमरे में बंद कर युवक के परिजनों को सूचना दी गई। शनिवार तड़के युवक के परिजन और रिश्तेदार गांव पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत शुरू हुई। बातचीत में मामला थाने ले जाने के बजाय निकाह कराने पर सहमति बनी। युवती और युवक के परिजन इसके लिए तैयार हो गए।

विज्ञापन

इसके बाद काजी को बुलाया गया और प्रेमी-प्रेमिका को पास के मैरिज हॉल ले जाया गया। वहां दोनों का निकाह करा दिया गया। इसके बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर शाहबाद स्थित घर चला गया। इस तरह आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचने से शुरू हुआ मामला सुबह निकाह के साथ खत्म हुआ।

नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर ले गया जीजा, रिपोर्ट दर्ज
बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में एक जीजा अपनी नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। काफी तलाश के बाद भी जब नाबालिग का कोई सुराग नहीं लगा तो मां ने थाने पहुंचकर जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका बड़ा दामाद विनोद निवासी फरीदपुर हाजी, थाना डिलारी, जिला मुरादाबाद 15 अगस्त की रात को उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। वह अभी तक घर वापस नहीं आई है। परिजनों ने रिश्तेदारी समेत सभी जगह तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।

पुलिस ने घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ हर्षिता सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नाबालिग की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed