फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: UP Police constable driving Vajra vehicle dies; female constable critically injured

रामपुर में हाईवे पर भीषण टक्कर: वज्र वाहन चला रहे यूपी पुलिस के सिपाही की मौत; महिला कांस्टेबल गंभीर रूप घायल

Sat, 12 Sep 2026 02:07 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 12 Sep 2026 02:07 PM IST
सार

रामपुर में धमोरा ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन ने पुलिस के वज्र वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही अशोक की मौत हो गई। हादसे में महिला कांस्टेबल आरती गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Rampur: UP Police constable driving Vajra vehicle dies; female constable critically injured
रामपुर में हुए हादसे में सिपाही अशोक ने गंवाई जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग  पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने पुलिस के वज्र वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। शहजादनगर थाना क्षेत्र में धमोरा स्थित ओवरब्रिज के पास हुए हादसे में वज्र वाहन चला रहे सिपाही की मौके पर ही मौत जबकि साथ बैठी महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों पुलिसकर्मी उसमें फंस गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे सिपाही अशोक और महिला कांस्टेबल आरती को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने पर सिपाही अशोक की मौत  हो गई।
विज्ञापन


सिपाही अशोक (40) बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव मऊ निवासी थे। वह वर्तमान में बरेली की परिवहन शाखा में तैनात थे। वह पत्नी प्रभा और छह वर्षीय बेटे आरव के साथ बरेली में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अशोक वज्र वाहन लेकर सरकारी काम से जयपुर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब छह बजे वह वाहन लेकर जयपुर से बरेली लौट रहे थे। धमोरा ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही सामने से आए वाहन ने वज्र वाहन को टक्कर मार दी। आमने-सामने हुई भिड़ंत में वज्र वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

भीषण टक्कर के बाद अशोक और आरती क्षतिग्रस्त वाहन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किए। तब तक अशोक की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल आरती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सिपाही की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, शहजादनगर पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed