{"_id":"6a199b8fb1ae5a3c500270ba","slug":"video-chants-of-jai-shri-ram-reverberated-throughout-the-discourse-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कथा के दौरान गूंजे श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर श्री महाकालेश्वर धाम में आयोजित श्री राम चरितमानस कथा के चौथे दिन साध्वी पुष्पा रामायणी ने प्रभु श्रीराम के विवाह का वर्णन किया।
उन्होंने बताया कि विश्वामित्र के साथ मिथिला पहुंचे श्रीराम और लक्ष्मण फुलवारी में भ्रमण कर रहे थे। उसी समय माता सीता भी अपनी सखियों के साथ गौरी पूजन के लिए वाटिका में आती हैं। माता सीता गौरी मां से प्रार्थना करती हैं कि उन्हें श्रीराम के रूप में अपना पति प्राप्त हो। राजा जनक ने सीता स्वयंवर के लिए एक बड़ी शर्त रखी थी जो भी वीर भगवान शिव के विशाल धनुष पिनाक को उठा कर उसकी प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी के साथ सीता का विवाह होगा।
गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान राम उठते हैं और सहज ही शिव धनुष उठा लेते हैं, प्रत्यंचा चढ़ाने के दौरान धनुष टूट जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा सुनते हुए नजर आए। साथ ही श्रीराम के भजनों पर जमकर झूमे। मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर ओमसंस परिवार, सुनील कुमार, सुधीर कुमार, राम, गौरी जैन, राजीव अग्रवाल मल्लू आदि मौजूद रहे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।