फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tempo collides with dumper in Sambhal while trying to avoid a differently-abled person tricycle many died

यूपी में पांच की मौत: दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने में डंपर से भिड़ा टेंपो; दो बच्चों समेत पांच की गई जान

Sun, 06 Sep 2026 12:07 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 06 Sep 2026 12:07 PM IST
सार

यूपी के संभल जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने के चक्कर में सामने से आ रहे डंपर से टेंपो भिड़ गया। हादसे में दो बच्चों समेत पांच की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Tempo collides with dumper in Sambhal while trying to avoid a differently-abled person tricycle many died
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बहजोई थाना इलाके के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर यह घटना हुई। रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे गांव बमनेटा के निकट भीषण टक्कर हुई। दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा टेंपो डंपर से जा भिड़ा।
विज्ञापन


इस हादसे में दो मासूमों सहित पांच लोगों की दुखद मौत हो गई। वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। 
विज्ञापन


यह हादसा उस समय हुआ जब टेंपो चालक सौदान 11 सवारियों को लेकर बहजोई से चंदौसी जा रहा था। टेंपो बहजोई से डेढ़ किलोमीटर दूर गांव बमनेटा के पास पहुंचा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। डंपर भी सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की हुई पहचान
हादसे में टेंपो चालक सौदान की मौत हो गई। वह गांव सादातबाड़ी थाना बहजोई का निवासी था। रूवैद (25 वर्ष) निवासी मोहल्ला कुरैशियान थाना बहजोई भी मृतकों में शामिल है। रोहिणी (26 वर्ष) गांव परमानंदपुर थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूं की भी मृत्यु हो गई। मासूम ध्रुव (7 वर्ष) और उसकी तीन माह की बहन आराध्या की भी जान चली गई। ये दोनों गांव मऊ कठैर के निवासी थे।

घायलों में मासूमों की मां भावना भी शामिल हैं। पुनीत गांव परमानंदपुर थाना फैजगंज बेहटा के निवासी हैं। रामपाल गांव जरबार थाना धनारी, बिट्टू गांव सेमरी थाना रजपुरा के हैं। प्रशांत गांव मऊ कठैर और ब्रजकिशोर गांव नेहटा थाना बनियाठेर के निवासी हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। थाना बहजोई पुलिस ने घायलों को रोगी वाहन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

पुलिस अधिकारियों की जांच
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने घायलों और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed