{"_id":"6a9f7231382d845845053357","slug":"mirzapur-the-movie-and-hanuman-ansh-collection-falls-a-bit-after-weekend-know-box-office-collection-2026-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस: वीकएंड के बाद सभी फिल्मों को झटका, 'मिर्जापुर' ने चौथे ही दिन कमा डाले इतने करोड़; जानें कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस: वीकएंड के बाद सभी फिल्मों को झटका, 'मिर्जापुर' ने चौथे ही दिन कमा डाले इतने करोड़; जानें कलेक्शन
Tue, 08 Sep 2026 07:56 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:56 AM IST
सार
Box Office Collection: वीकएंड के बाद कल मंगलवार को 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश', दोनों ही फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। वहीं जानिए 'टॉक्सिक' समेत बाकी फिल्मों मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक तरफ 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की, वहीं दूसरी ओर 'हनुमान अंश' की अचानक बढ़ी कमाई ने सबको हैरान करके रख दिया है। वहीं यश की फिल्म 'टॉक्सिक' अब थंडे बस्ते में जा चुकी है। जानिए इन सभी फिल्मों ने मंगलवार को कितनी कमाई की है।
फिल्म 'टॉक्सिक'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'टॉक्सिक' का बुरा हाल
यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज हुए 14 दिन ही हुए हैं कि फिल्म अब थंडे बस्ते में जा चुकी है। 'टॉक्सिक' की कमाई की गाड़ी अब बहुत ही धीमी रफ्तार में चल रही है। कल सोमवार को इसने 1.14 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 246.89 करोड़ का हो गया है।

इरुमुडी
- फोटो : सोशल मीडिया
'इरुमुडी' की भी घटी कमाई
- रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' भी अबतक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही थी।
- लेकिन सोमवार के दिन इसकी कमाई में भी गिरावट देखने को मिली है।
- फिल्म ने कल सोमवार को अपने रिलीज के 18वें दिन 2.40 करोड़ की कमाई की।
- इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 168.70 करोड़ का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'मिर्जापुर: द मूवी’
- फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords
'मिर्जापुर द मूवी' ने किया इतना कलेक्शन
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। लेकिन वीकएंड के बाद इसकी कमाई में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।
जहां फिल्म ने रविवार को 36 करोड़ की कमाई की थी, वहीं कल सोमवार को इसने 15.50 करोड़ की कमाई की। इसका मतलब है कि वीकएंड के बाद कमाई में आधे से ज्यादा का फर्क आया है।
इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 109.26 करोड़ का हो गया है। बड़ी बात ये है कि फिल्म ने केवल 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

हनुमान अंश
- फोटो : यूट्यूब
'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ये भी पढ़ें- आशा भोसले जयंती: गाने के अलावा ताई के पास था यह टैलेंट, रिहर्सल के बीच लता दीदी पर क्यों चिल्लाईं?
- फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 32 दिन हो चुके हैं, लेकिन ये फिल्म कमाई के मामले में 'मिर्जापुर द मूवी' को टक्कर दे रही है।
- हालांकि इसकी कमाई भी वीकएंड के बाद घटी है।
- जहां इसने रविवार को 22.75 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं सोमवार को ये कमाई 9.50 पर ही ठहर गई।
- इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 131.65 करोड़ का हो गया है।
ये भी पढ़ें- आशा भोसले जयंती: गाने के अलावा ताई के पास था यह टैलेंट, रिहर्सल के बीच लता दीदी पर क्यों चिल्लाईं?