{"_id":"68ac6b6f359a7a7e4203b670","slug":"video-on-eve-of-teej-lot-of-hustle-and-bustle-in-markets-people-applied-lot-of-mehendi-2025-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीज की पूर्व संध्या पर बाजारों में रही चहल-पहल, खूब लगवाई मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज की पूर्व संध्या पर बाजारों में रही चहल-पहल, खूब लगवाई मेहंदी
हरि तालिका तीज की पूर्व संध्या पर सोमवार को बाजारों में रौनक दिखी। फल-फूल से लेकर सराफा, कपड़े, कॉस्टमेटिक्स, ब्यूटी पॉलर प्रतिष्ठानों पर दिनभर ग्राहकों का चहल-पहल बना रहा। पूजा सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ लगी रही। पर्व का खास बनाने के लिए शॉपिंग माल में महिलाएं की मेहंदी लगवाने के लिए भीड़ जुटी रही। नगर के त्रिमोहानी, वासलीगंज, घंटाघर, बसनई बाजार, मुकेरी बाजार स्थित ब्यूटी पार्लरों में चहल-पहल, आभूषण, कपड़े व शृंगार की दुकानों पर देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा। तीज को देखते हुए सराफा दुकानों पर गहनों के दिए गए आर्डर की महिलाएं डिलेवरी कराने में जुटी रहीं। कपड़ों की दुकानों से खरीदी गई साड़ी के रंग से मेल खाती हुई बिंदी, चूड़ी आदि खरीदने में महिलाएं जूटी रहीं। तीज को देखते हुए सड़क की पटरियां कच्ची मिट्टी से बने भगवान शंकर व माता पार्वती की मूर्ति व पूजन सामग्रियों से दुकानें सजी रहीं। ठेलों पर फल से दुकानें लगी रही। तीज की पूर्व संध्या पर फल के दाम भी अन्य दिनों की तुलना में बढ़े रहे। 40 से 50 रुपये दर्जन बिकने वाला केला 50 रुपसे से 60 रुपये प्रति दर्जन बिक रहा था। इसी तरह दो दिन पहले 100 रुपये किलोग्राम बिकने वाला सेब के दाम सोमवार को 120 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था। इसी तरह अन्य फलों के दाम भी बढ़े रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।