फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Arpita and Imrana stood first in the speech competition.

Mirzapur News: भाषण प्रतियोगिता में अर्पिता और इमराना रहीं प्रथम

Sun, 20 Sep 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Arpita and Imrana stood first in the speech competition.
नरायनपुर। भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के सांस्कृतिक सप्ताह के छठे दिन शनिवार को एक पब्लिक स्कूल में पर्यावरण और स्वास्थ्य विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

श्री रामप्रसाद बालिका इंटर कॉलेज शेरपुर, बोस पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर और एसडीपी पब्लिक स्कूल नरायनपुर के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। निर्णायक रामपुकार सिंह और प्रभुनारायण सिंह ने विषय की समझ, प्रस्तुतीकरण और अभिव्यक्ति के आधार पर मूल्यांकन किया। अर्पिता मिश्रा और इमराना बानो संयुक्त रूप से प्रथम, अदिति प्रजापति द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह, संयोजक डॉ. सीबी तिवारी और शमशेर बहादुर सिंह ने मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान डॉ. अजीत सिंह, ममता केवट, भोलानाथ, आचार्य दिनेश यादव, माही, आरती, रंजना जायसवाल, पुष्पा सिंह, गणेश प्रसाद, जया पटेल, संजय जायसवाल समेत परिषद सदस्य व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed