फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor march to demanding a rollback of UGC decision  in Agra police force deployed

यूजीसी के विरोध में बवाल: आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने चलाई लाठी

Sun, 20 Sep 2026 10:24 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 20 Sep 2026 10:24 AM IST
सार

आगरा में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन के दाैरान जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर ट्रैक्टर मार्च को रोका तो प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गई। भीड़ ने यमुना एक्सप्रेसवे पर भी पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Tractor march to demanding a rollback of UGC decision  in Agra police force deployed
यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन के दाैरान हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में यूजीसी के विरोध में यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने रविवार को ट्रैक्टर मार्च का एलान किया था। ट्रैक्टर लेकर जैसे ही प्रदर्शनकारी बढ़े पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दाैरान भीड़ की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी।
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। यहां हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की कतार लग गई। लंबा जाम लग गया। करीब 45 मिनट तक एक्सप्रेसवे ठप रहा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की भीड़ नाई की सराय पर पहुंच गई। यहां भीड़ ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठी चलाते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी चौराहे पर यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने शनिवार देर रात धरना शुरू किया था। मोर्चे के सदस्यों के पहुंचने के साथ ही मौके पर ट्रैक्टरों का जुटना भी शुरू हो गया। मोर्चा की ओर से पहले 20 सितंबर को ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया गया था, लेकिन कार्यकर्ता शनिवार रात से ही धरने पर बैठ गए थे।




मोर्चे के पदाधिकारियों का कहना था कि वह मुड़ी चौराहे से ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। मार्च आगरा कलेक्ट्रेट पहुंचेगा, जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।



यूजीसी मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और संपूर्ण समस्या समाधान संगठन के अध्यक्ष अवनीश कुमार वैस ने ट्रैक्टर मार्च में हजारों ट्रैक्टरों के साथ करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया था। धरने और प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पहले से ही सतर्क था। पुलिस की ओर से करीब 80 लोगों को नोटिस तामील कराए गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed