अहरौरा। थाना क्षेत्र के मदापुर गांव में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का शनिवार को विधि-विधान से गड़ई नदी में विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले पंडित विजय शंकर मिश्रा ने हवन-पूजन कराया।
इसके बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ प्रतिमा गड़ई नदी में विसर्जित की। इस दौरान विश्व भूषण त्रिपाठी, हौसला प्रसाद, शीतला प्रसाद, विवेकानंद, अरुण कुमार, पारब्रह्म, दिव्यांश, डमडम, किशन, कुणाल, अंश, पीहू, शांभवी, तनुश्री, डुग्गू, संगम, भानु, रामपूजन, कृपानाथ समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। अदलहाट: हिनौतीमाफी गांव में ढोल-नगाड़े के साथ फूल-मालाओं से सजाए वाहन से गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के गाने के बीच विसर्जन किया गया।
शाम भक्ति संगीत कार्यक्रम के साथ भव्य भंडारा हुआ। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 60 बच्चों को प्रधान प्रदीप पटेल सहित लोगों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रामीण चंद्रभूषण सिंह, संदीप कुमार सिंह,अनिता सिंह, अशोक सिंह, राकेश सिंह आदि रहे। संवाद