फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The girls' senior team won the kabaddi competition by 27 points.

Mirzapur News: बालिका सीनियर टीम 27 अंकों से कबड्डी प्रतियोगिता जीती

Sun, 20 Sep 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The girls' senior team won the kabaddi competition by 27 points.
नवजयोति इंटर कालेज में 70 वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राए।-सोशल मीडिय
70वीं क्षेत्रीय कबड्डी में मठना व नवज्योति इंटर कॉलेज का रहा दबदबा
विज्ञापन

अदलहाट। नवज्योति इंटर कॉलेज अदलहाट में शुक्रवार को क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग में मठना इंटर कॉलेज और नवज्योति इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा।
क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने कबड्डी के मैदान में अपने दमखम, खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। नवज्योति इंटर कॉलेज की बालिका सीनियर टीम 27 अंकों के साथ जीत हासिल की।
विज्ञापन

मठना इंटर कॉलेज की जूनियर बालक टीम में आशुतोष पटेल, हर्षपाल, विशाल सिंह और प्रियांशु तथा सीनियर वर्ग में राकेश सिंह, मु. कैफ, शाबीर अली, आकाश चौहान और इकबाल अहमद ने शानदार खेल से चयनकर्ताओं को आकर्षित करने में कामयाबी हासिल की। इनका चयन जिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य अन्तेश कुमार सिंह ने खेल का उद्घाटन किया। प्रबंधक संजय कुमार सिंह, सचिव सतीश कुमार, रविकांत सिंह, नीतू सिंह, राजपाल सिंह, अविनाश भारती आदि खेल शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed