{"_id":"6846f2f341fe92e2e204233a","slug":"video-in-mirzapur-a-woman-showed-courage-after-being-bitten-by-a-snake-2025-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में सांप के डंसने के बाद महिला ने दिखाई हिम्मत, पहले सांप को पकड़ा फिर इलाज के लिए पहुंच गई अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में सांप के डंसने के बाद महिला ने दिखाई हिम्मत, पहले सांप को पकड़ा फिर इलाज के लिए पहुंच गई अस्पताल
लालगंज क्षेत्र के परसिया गांव में शनिवार की रात एक साहसी महिला ने जो किया वह हिम्मत और सतर्कता का एक अनोखा उदाहरण बन गया। 50 वर्षीय गीता देवी को उनके घर में बैठने के दौरान अचानक एक सांप ने काट लिया। गीता देवी ने साहस दिखाते हुए न सिर्फ अपना संयम बनाए रखा बल्कि उस सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और खुद इलाज के लिए सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंच गईं। चिकित्सक डॉ पंकज कुमार गीता देवी को सांप के साथ देखकर चौंक गए। उन्होंने तुरंत महिला की जांच की। गनीमत रही कि सांप विषैला नहीं था। प्राथमिक उपचार के बाद गीता देवी को घर भेज दिया गया।इस घटना ने ग्रामीणों के साथ-साथ चिकित्सा कर्मियों को भी चौंका दिया। डॉ पंकज कुमार ने कहा कि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो इतनी समझदारी और साहस का परिचय देते हैं। सांप को साथ लाने से हमें यह समझने में आसानी हुई कि वह विषैला नहीं था। जिससे समय रहते उचित इलाज किया जा सका।गीता देवी ने बताया कि उन्होंने सुना था कि हर सांप जहरीला नहीं होता। अगर सांप को दिखा दिया जाए तो डॉक्टर सही इलाज कर सकते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने डरने की बजाय सांप को डिब्बे में बंद किया और अस्पताल आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।