Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top Headlines 9th november Delhi-NCR air after diwali many accident Odisha Ujjain Indians Yemen rescued

सुर्खियां: दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा जहरीली; ओडिशा से उज्जैन तक कई जगह आग; यमन में फंसे भारतीय बचाए गए

Mon, 09 Nov 2026 06:29 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 09 Nov 2026 06:29 AM IST
विज्ञापन
top Headlines 9th november Delhi-NCR air after diwali many accident Odisha Ujjain Indians Yemen rescued
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब हो गई है। राजधानी में रात एक बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 372 दर्ज किया गया। पटाखों के धुएं से कई इलाकों में धुंध छा गई और सांस लेना मुश्किल हो गया। दिवाली की रात देश के कई राज्यों में आग लगने की घटनाएं हुईं। महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा में फैक्टरी, गोदाम, शोरूम और रिहायशी इमारतों में आग लगी। ठाणे में 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि उज्जैन में तीन लोगों का रेस्क्यू हुआ। यमन में फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ये दो सप्ताह से होदेइदाह और सना में फंसे थे। सभी की हालत ठीक है और वे भारत लौट रहे हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सूखे से प्रभावित किसानों के साथ दिवाली मनाने जालना के मौजपुरी गांव पहुंचेंगे। वहीं, एनवीडिया ने अपने सीईओ जेन्सेन हुआंग से जुड़ी चीनी खुफिया एजेंसी के निशाने पर होने की रिपोर्टों को लेकर जांच शुरू की है। भारत से अतिरिक्त ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदने की तैयारी में फिलीपींस है। वह करीब 60 मिसाइलें खरीदने और अपनी सैन्य जरूरतों के मुताबिक कुछ बदलाव चाहता है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इंडियन ऑयल अपने कच्चे तेल और एलपीजी वाहक जहाज खरीदने की योजना बना रहा है। पोलैंड के क्राको में गोलीबारी के पीड़ितों के सम्मान में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने अपने राष्ट्रीय ध्वज आधे झुका दिए हैं। मुंबई में डॉक्टरों ने 700 ग्राम वजन के प्रीमेच्योर बच्चे को पांच महीने के इलाज के बाद नई जिंदगी दी। अब उसका वजन 3.3 किलोग्राम है। आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू के गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवास्तव भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने। मनोरंजन जगत में रवि दुबे के लक्ष्मण के किरदार की तारीफ हो रही है। उनकी पत्नी सरगुन मेहता ने भावुक संदेश साझा किया। आइए, सभी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं...
विज्ञापन
Trending Videos

दिवाली की रात जहरीली हुई हवा: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल, जानें कितना दर्ज किया एक्यूआई

top Headlines 9th november Delhi-NCR air after diwali many accident Odisha Ujjain Indians Yemen rescued
दिल्ली में दिवाली की रात प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एनसीआर में दिवाली के जश्न के बाद देर रात हवा का स्तर बेहद खराब हो गया। दिल्ली में दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया। पटाखों के धुएं से राजधानी के कई इलाकों में धुंध छा गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रात एक बजे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 372 दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली की रात कई जगह अग्निकांड: मुंबई, उज्जैन से दिल्ली और ओडिशा तक आग; कहां-कैसे हुआ रेस्क्यू, कितना नुकसान?

top Headlines 9th november Delhi-NCR air after diwali many accident Odisha Ujjain Indians Yemen rescued
दिवाली की रात एक के बाद एक कई जगह लगी आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिवाली की रात देश के कई राज्यों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, नागपुर, नवी मुंबई और पुणे से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा तक अलग-अलग जगहों पर आग लगी। कहीं रिहायशी इमारत में लोग फंस गए तो कहीं फैक्टरी, गोदाम और शोरूम आग की चपेट में आ गए। ठाणे में 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि उज्जैन में तीन लोगों का रेस्क्यू किया गया। नागपुर में पटाखों से आग लगने की बात सामने आई है। कई जगहों पर नुकसान का पूरा ब्योरा अभी नहीं मिला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 
विज्ञापन

लाल सागर: यमन में फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया, दो सप्ताह से होदेइदाह और सना में थे फंसे

top Headlines 9th november Delhi-NCR air after diwali many accident Odisha Ujjain Indians Yemen rescued
यमन में फंसे सभी 19 भारतीय नाविक सुरक्षित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यमन में पिछले दो सप्ताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ये सभी होदेइदाह और सना में फंसे हुए थे। भारतीय दूतावास ने रविवार को जानकारी दी कि सभी नाविक सुरक्षित हैं और उनकी सेहत ठीक है। वे भारत लौट रहे हैं। लाल सागर के आसपास बढ़ते तनाव और सऊदी अरब तथा यमन के हूती विद्रोहियों के बीच जारी टकराव के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी को अहम माना जा रहा है। दूतावास ने इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

महाराष्ट्र: सूखे से प्रभावित किसानों के साथ दिवाली मनाएंगे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, आज जालना का करेंगे दौरा

top Headlines 9th november Delhi-NCR air after diwali many accident Odisha Ujjain Indians Yemen rescued
आज जालना जाएंगे एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिवाली मनाने पहुंचेंगे। वह आज जालना जिले के मौजपुरी गांव में किसानों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह उनकी समस्याएं सुनेंगे और फसल के नुकसान, पानी की कमी, पशुओं के लिए चारे की समस्या और आर्थिक परेशानियों का जायजा लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, शिंदे दोपहर दो बजे जालना तहसील के मौजपुरी गांव स्थित श्री रामेश्वरी महादेव संस्थान पहुंचेंगे। यहां वह सूखे से प्रभावित किसानों के साथ सीधा संवाद करेंगे। साथ ही प्रभावित किसान परिवारों से मिलकर उनके साथ दिवाली मनाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

एनवीडिया की जांच शुरू: क्या चीनी खुफिया एजेंसी के निशाने पर हैं CEO हुआंग, निदेशक क्या बोले? जानें पूरा मामला

top Headlines 9th november Delhi-NCR air after diwali many accident Odisha Ujjain Indians Yemen rescued
एनवीडिया ने कर्मचारियों को बांटे करोड़ो के शेयर्स - फोटो : एनवीडिया
चिप बनाने वाली प्रमुख कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने एक बड़ी जांच शुरू की है। यह जांच मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेन्सेन हुआंग के चीनी खुफिया के निशाने पर होने की रिपोर्टों से जुड़ी है। कंपनी के निदेशक मंडल ने रविवार को इसकी जानकारी दी। यह घोषणा तब हुई जब हुआंग ने बोर्ड को बताया कि उनके एक व्यापार कार्यकारी के साथ अंतरंग संबंध थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

रिपोर्ट: भारत से और ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदेगा फिलीपींस, सैन्य जरूरतों के हिसाब से बदलाव की भी मांग

top Headlines 9th november Delhi-NCR air after diwali many accident Odisha Ujjain Indians Yemen rescued
ब्रह्मोस को क्यों अहम मान रहा है फिलीपींस? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिलीपींस भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की अतिरिक्त खरीद की तैयारी कर रहा है। उसका उद्देश्य समुद्री सीमाओं की सुरक्षा मजबूत करना और चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों का मुकाबला करने की क्षमता बढ़ाना है। फिलीपींस ने भारत के सामने मिसाइल प्रणाली में कुछ बदलाव करने का प्रस्ताव भी रखा है, ताकि इसे अपनी भौगोलिक परिस्थितियों और सैन्य जरूरतों के मुताबिक इस्तेमाल किया जा सके। अगर यह संभावित सौदा आगे बढ़ता है तो भारत और फिलीपींस के रक्षा संबंधों को नई मजबूती मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

पोलैंड गोलीबारी: पीड़ितों के सम्मान में आधे झुके राष्ट्रीय ध्वज; क्या बोलीं यूरोपीय संघ की प्रमुख वॉन डेर?

top Headlines 9th november Delhi-NCR air after diwali many accident Odisha Ujjain Indians Yemen rescued
प्रदर्शन के बाद जज के नाबालिग बेटे को दोबारा हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पोलैंड के क्राको शहर में हुई भीषण गोलीबारी के पीड़ितों और बचावकर्मियों के सम्मान में यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देशों के राष्ट्रीय ध्वज आधे झुका दिए गए हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने हमले पर दुख जताया। साथ ही पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

मुंबई: पांच महीने की लंबी लड़ाई के बाद 700 ग्राम के प्रीमेच्योर बच्चे को मिली नई जिंदगी, अब 3.3 किलो हुआ वजन

top Headlines 9th november Delhi-NCR air after diwali many accident Odisha Ujjain Indians Yemen rescued
पांच महीने तक एनआईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ता रहा नवजात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुंबई के सरकारी केईएम अस्पताल में डॉक्टरों ने पांच महीने तक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे एक नवजात बच्चे को बचा लिया है। बच्चे का जन्म समय से पहले हुआ था और उस समय उसका वजन महज 700 ग्राम था। उसकी हालत इतनी नाजुक थी कि उसे तुरंत अस्पताल की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की लगातार देखभाल के बाद अब बच्चे का वजन बढ़कर 3.3 किलोग्राम हो गया है। रविवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब वह पूरी तरह मां का दूध पी रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: चंद्रबाबू नायडू के गठबंधन का दबदबा, 85 फीसदी जिला परिषद की सीटों पर दर्ज की जीत

top Headlines 9th november Delhi-NCR air after diwali many accident Odisha Ujjain Indians Yemen rescued
चुनाव में टीडीपी गठबंधन को इतनी बड़ी जीत कैसे मिली? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आंध्र प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने जिला परिषद और मंडल परिषद की करीब 85 फीसदी और 75 फीसदी सीटों पर कब्जा किया है। इन नतीजों के साथ सत्ताधारी गठबंधन ने राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। वहीं, पिछले चुनावों में सत्ता में रही वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) दूसरे स्थान पर रही। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

दीपावली पर मातम: तीन राज्यों में हादसे, 9 लोगों की मौत

top Headlines 9th november Delhi-NCR air after diwali many accident Odisha Ujjain Indians Yemen rescued
दिवाली की रात एक के बाद एक कई जगह लगी आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अलग-अलग राज्यों में मनाई जा रही दीपावली के बीच यूपी, ओडिशा और राजस्थान से हादसे की खबरें भी सामने आईं। उत्तर प्रदेश के बांदा में नहाते समय दो भाइयों की मौत हो गई, ओडिशा और राजस्थान में सड़क हादसों की चपेट में आकर सात लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। पढ़िए किस राज्य में क्या दुर्घटना हुई-
 

शतरंज: मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवास्तव बने भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर, आनंद के बाद रचा इतिहास

top Headlines 9th november Delhi-NCR air after diwali many accident Odisha Ujjain Indians Yemen rescued
शतरंज - फोटो : Adobestock
भारत को शतरंज में अपना 100वां ग्रैंडमास्टर मिल गया है। मध्य प्रदेश के इंटरनेशनल मास्टर अनुज श्रीवास्तव ने रविवार को फिलीपींस में आयोजित 7वीं आसियान प्लस व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। 22 वर्षीय अनुज भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। फिलीपींस के मिसामिस ऑक्सिडेंटल स्थित असेंसो ग्लोबल यूथ लीडरशिप एंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस टूर्नामेंट में अनुज ने कुल आठ में से सात अंक हासिल किए। उन्होंने प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गंवाने के बाद शानदार वापसी की और खिताब अपने नाम किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

रवि दुबे: 'मेरा बंदा तो रब है', 'रामायण' में लक्ष्मण बनकर छाए अभिनेता; पत्नी सरगुन मेहता हुईं भावुक

top Headlines 9th november Delhi-NCR air after diwali many accident Odisha Ujjain Indians Yemen rescued
सरगुन मेहता, रामायण में रवि दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम@sargunmehta
अभिनेत्री सरगुन मेहता बेहद खुश हैं। इसकी वजह यह है कि उनके पति और अभिनेता रवि दुबे को 'रामायण' में लक्ष्मण के किरदार के लिए काफी तारीफ मिल रही है। उनकी इस कामयाबी का जश्न मनाते हुए, सरगुन ने दिवाली पर अपने पति के लिए एक भावुक नोट लिखा। इसमें उन्होंने रवि के 21 साल के लंबे सफर उनके संघर्षों और उस अटूट विश्वास का जिक्र किया, जिसकी बदौलत उन्हें आखिरकार यह पहचान मिली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed