Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nimrat Kaur Reveals Diwali Childhood Memories Says Family And Good Health Are Her Biggest Wealth

दिवाली 2026: कभी गिनकर मिलते थे पटाखे, पहली कमाई से मां के लिए खरीदी साड़ी; निमरत कौर ने याद किए बचपन के दिन

Mon, 09 Nov 2026 07:00 AM IST
किरण जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: किरण जैन Updated Mon, 09 Nov 2026 07:00 AM IST
सार

  • दिवाली और उसके आस-पास के त्योहार आते ही घरों में रौनक आ जाती है। 
  • अभिनेत्री निमरत कौर के लिए भी यह त्योहार बचपन की यादों और परिवार के साथ बिताए पलों से जुड़ा है। 
  • अमर उजाला से खास बातचीत में एक्ट्रेस ने दिवाली के किस्से शेयर किए। 

विज्ञापन
Nimrat Kaur Reveals Diwali Childhood Memories Says Family And Good Health Are Her Biggest Wealth
निमरत कौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री निमरत कौर के लिए भी दिवाली बचपन की यादों और परिवार के साथ बिताए पलों से जुड़ा है। बहन के साथ पटाखे जलाने से लेकर नानी के घर रंगोली बनाने तक, उनके पास दिवाली के कई दिलचस्प किस्से हैं। पढ़िए बातचीत के कुछ प्रमुख अंश:
विज्ञापन


पहली कमाई के 10 हजार रुपये से मां के लिए खरीदी थी डिजाइनर साड़ी
दिवाली की खरीदारी की बात हो, तो निमरत को अपनी पहली कमाई याद आती है। उन्होंने उस रकम से अपने लिए नहीं, मां के लिए तोहफा खरीदा था। वह कहती हैं, 'मुझे अपनी पहली कमाई आज भी याद है। दिल्ली के ऑटो एक्सपो में मैंने एक नाटक किया था। एक हफ्ते के काम के लिए मुझे उस समय 10 हजार रुपये मिले थे। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात थी। मैंने उन पैसों से अपनी मां के लिए एक डिजाइनर साड़ी खरीदी थी। उन्हें वह साड़ी देकर मैं बहुत खुश थी।'
विज्ञापन


'महिला का आत्मनिर्भर होना जरूरी' 
खुद की कमाई और आर्थिक आजादी को निमरत किसी भी महिला के लिए जरूरी मानती हैं। वह कहती हैं, 'एक महिला का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना बिल्कुल जरूरी है। आज की दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है। रिश्ते, पारिवारिक परिस्थितियां और आर्थिक हालात बदल सकते हैं। आर्थिक स्वतंत्रता आपको वह जिंदगी जीने की ताकत देती है, जिसकी आप हकदार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Nimrat Kaur Reveals Diwali Childhood Memories Says Family And Good Health Are Her Biggest Wealth
निमरत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी कमाई से खुद को भी दिया तोहफा 
आगे निमरत कहती हैं, 'मैं अपनी मेहनत की कमाई से अपनी पसंद की चीजें खरीदकर खुद को तोहफा देती हूं। मेरा मानना है कि पैसा एक साधन है, मंजिल नहीं। मैं फिजूलखर्ची नहीं करती, लेकिन यह भी चाहती हूं कि जब तक जिंदगी है, अपनी कमाई का आनंद लूं। ऐसा नहीं है कि किसी ऐसे दिन के लिए पैसे बचाकर रखूं, जो शायद कभी आए ही नहीं। मुझे एक खास कार बहुत पसंद थी। मैंने अपने लिए एक लक्ष्य तय किया और उसे पूरा करने के बाद वह गाड़ी खरीदी।'

बचपन में गिनकर मिलते थे पटाखे
दिवाली की खरीदारी और सजावट से अलग, बचपन में निमरत को पटाखों का इंतजार रहता था। वह कहती हैं, 'मैं फुलझड़ियों की दीवानी थी। बचपन में हमारे पास आज जितने साधन नहीं थे। इसलिए पटाखे भी सीमित संख्या में मिलते थे। मेरे और मेरी बहन के बीच पटाखों की एक तय संख्या बांटी जाती थी। हमें कुछ फुलझड़ियां, अनार और चकरियां मिलती थीं। उस समय इन्हें जलाने का अपना ही उत्साह था। मुझे आज भी फुलझड़ियां जलाना बहुत पसंद है।'

Nimrat Kaur Reveals Diwali Childhood Memories Says Family And Good Health Are Her Biggest Wealth
निमरत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
दिवाली पर आज भी निभाती हैं बचपन की रस्में, नानी के आंगन में बनाती हैं रंगोली
पटाखों के साथ घर को दीयों से सजाना भी उनके बचपन की दिवाली का हिस्सा रहा है। निमरत बताती हैं, 'हम रात में दीये को पानी से भरी बाल्टी में रख देते थे और अगली सुबह उनके लिए रूई की बत्तियां बनाते थे। मैं अपनी बहन के साथ घर की चारदीवारी के आसपास दीये रखती थी। उनमें सरसों का तेल डालकर रात में जलाते थे। हम गुरुद्वारे भी जाते थे और वहां मोमबत्तियां जलाते थे। ये बहुत खूबसूरत और निजी रस्में थीं। मुझे अच्छा लगता है कि हमारे परिवार ने आज भी इन परंपराओं को जिंदा रखा है।'

Nimrat Kaur Reveals Diwali Childhood Memories Says Family And Good Health Are Her Biggest Wealth
निमरत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
मां की शॉपिंग में बनती हैं ड्राइवर... नानी के घर आखिरी वक्त तक चलती है तैयारी
दिवाली पर निमरत दिल्ली जाने की कोशिश करती हैं। नानी के साथ त्योहार मनाना उन्हें खास पसंद है। वह कहती हैं, 'मेरे लिए दिवाली का मतलब परिवार के साथ समय बिताना है। मैं इस समय काम से थोड़ा ब्रेक लेकर दिल्ली जाती हूं। अपनी नानी के साथ दिवाली मनाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। वह हर साल इस त्योहार का बहुत उत्साह से इंतजार करती हैं। पूरा परिवार उनके आसपास रहता है, ताकि हम सब मिलकर अच्छा समय बिता सकें।'

मां के साथ बाजारों में घूमना और त्योहार की खरीदारी करना भी उन्हें पसंद है। निमरत कहती हैं, 'मेरे मानसिक स्वास्थ्य के लिए परिवार के पास जाकर इस तरह समय बिताना बहुत जरूरी है। जब तक काम की वजह से मजबूरी न हो, मैं दिवाली पर घर जाने का कोई दूसरा विकल्प नहीं रखती। मुझे घर जाकर मां को शॉपिंग के लिए लेकर जाना बहुत अच्छा लगता है। मैं अक्सर उनकी ड्राइवर बन जाती हूं।'

Nimrat Kaur Reveals Diwali Childhood Memories Says Family And Good Health Are Her Biggest Wealth
निमरत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @nimratofficial
गिफ्ट और मिठाई की खरीदारी, बाजारों की रौनक का लेती हैं आनंद
दिवाली पर किसे क्या तोहफा देना है, इसकी तैयारी भी निमरत बड़े चाव से करती हैं। वह कहती हैं, 'मुझे लोगों के घर जाना और उन्हें गिफ्ट देना बहुत अच्छा लगता है। मैं इस बात पर ध्यान देती हूं कि किसे क्या देना है और कहां से खरीदना है। परिवार में कई बार एक जैसे गिफ्ट बहुत सारे मिल जाते हैं। तब हम सोचते हैं कि क्या इन्हें आगे किसी को दे दें। लेकिन ध्यान रखना पड़ता है कि जिसने हमें कोई चीज दी है, उसे वही चीज वापस न दे दें।'

मिठाई की दुकानों और बाजारों की रौनक भी उन्हें पसंद है। वह कहती हैं, 'मुझे परिवार के दोस्तों से मिलना, मिठाई की दुकान पर जाकर खरीदारी करना और बाजारों की रौनक देखना बहुत पसंद है। दिवाली के समय हर तरफ खुशी और उत्साह होता है। मेरी नानी भी दिवाली खत्म होते ही अगले साल की बातें शुरू कर देती हैं कि अगली बार हम क्या करेंगे। हमारे परिवार में इस त्योहार को लेकर इतना उत्साह रहता है।'

Nimrat Kaur Reveals Diwali Childhood Memories Says Family And Good Health Are Her Biggest Wealth
निमरत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @nimratofficial
'अपनों का साथ ही सबसे बड़ी समृद्धि' 
अंत में निमरत कहती हैं, 'मेरे लिए सच्ची समृद्धि परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद, अपनों के साथ समय बिताना और उनका प्यार पाना है। दर्शकों से लगातार मिलने वाला प्यार भी मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मेरे पास भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन जिस बात के लिए मैं सबसे ज्यादा आभारी हूं, वह है कि परिवार में सभी की सेहत अच्छी है। मैं बहुत आभारी हूं कि हमें एक-दूसरे का साथ मिला है। सभी खुश हैं और सबसे जरूरी बात यह है कि सबकी सेहत अच्छी है। मेरे लिए यही बहुत बड़ी खुशी और समृद्धि है।'

ये भी पढ़ें- दिवाली 2026: बिग बी ने भगवान से मांगी दुआ; प्रियंका-सिद्धार्थ से रजनीकांत तक ने फैंस को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed