{"_id":"6aef72f5bf02553c7c0f9715","slug":"third-injured-in-truck-bike-collision-also-died-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-164608-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रक-बाइक की भिड़ंत में तीसरे घायल की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रक-बाइक की भिड़ंत में तीसरे घायल की भी मौत
विज्ञापन
दो युवकों की शुक्रवार को ही हो गई थी मौत, ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में रामेश्वर ने तोड़ा दम
संवाद न्यू एजेंसी
हलिया। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक और बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक रामेश्वर उर्फ नेता (20)की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में शुक्रवार को दो युवकों की मौत हो गई थी।
ड्रमंडगंज के बंजारीकला गांव निवासी तीन युवक शुक्रवार को बाइक से गड़बड़ा पुल की ओर से घर लौट रहे थे। जैसे ही पंवारी कला गांव स्थित वन विभाग के प्लांटेशन के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामशृंगार की ट्रक के पहिए के नीचे दबने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बबुलेश कोल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामेश्वर उर्फ नेता को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। देर रात इलाज के ले जाते समय रास्ते में रामेश्वर उर्फ नेता ने भी दम तोड़ दिया। शुक्रवार देर शाम बबुलेश के पिता उमाशंकर बंजारीकला गांव निवासी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में घायल रामेश्वर की भी मौत हो गई। पुलिस ट्रक और चालक की तलाश कर रही है।