{"_id":"6aecc1dd94247035050eef46","slug":"video-mobile-stolen-from-pocket-while-boarding-bus-at-begumpul-two-teenage-girls-caught-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बेगमपुल पर बस में चढ़ते समय जेब से मोबाइल चोरी, दो किशोरियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बेगमपुल पर बस में चढ़ते समय जेब से मोबाइल चोरी, दो किशोरियों को पकड़ा
मेरठ। बेगमपुल चौराहे पर बृहस्पतिवार को बस में सवार दो किशोरियों पर खतौली निवासी अतिउर्रहमान की जेब से मोबाइल चोरी करने का आरोप है। पीड़ित ने पलटकर देखा तो दो किशोरियां वहां से भागती दिखाई दीं। पीड़ित ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और चौकी लेकर पहुंच गया। पूछताछ में किशोरियों ने मोबाइल अपनी एक सहेली को देने की बात कही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा खतौली निवासी अतिउर्रहमान बृहस्पतिवार को किसी काम से मेरठ आए थे। काम निपटाने के बाद वह बेगमपुल चौराहे पर खतौली जाने के लिए बस में सवार हुए थे। इसी दौरान उन्हें एहसास हुआ कि उनकी जेब से मोबाइल गायब है। उन्होंने तुरंत पीछे मुड़कर देखा तो दो किशोरी वहां से भागती नजर आईं। पीड़ित को शक हुआ कि मोबाइल चोरी करने में उन्हीं का हाथ है। उन्होंने पीछा कर दोनों किशोरियों को पकड़ लिया। इसके बाद पीड़ित दोनों को लेकर चौकी पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने किशोरियों से अपने मोबाइल के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मोबाइल उन्होंने अपनी एक सहेली को दे दिया है। इसके बाद पुलिस ने किशोरियों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अब उस सहेली के बारे में जानकारी जुटा रही है। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।