Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana Crosses 500 Crore Worldwide Sets BookMyShow Record With 1.4 Lakh Tickets In An Hour

बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा, टिकट बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड; 'धुरंधर 2' को छोड़ा पीछे

Mon, 09 Nov 2026 02:11 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 09 Nov 2026 02:11 PM IST
सार

  • रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 
  • दिवाली की छुट्टियों का फिल्म को अच्छा फायदा मिला है। 
  • अब फिल्म ने रिलीज के 5 ही दिन में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

विज्ञापन
Ramayana Crosses 500 Crore Worldwide Sets BookMyShow Record With 1.4 Lakh Tickets In An Hour
रामायण कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसमें रणबीर कपूर राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


टिकट बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बुकमायशो पर एक घंटे में 1.40 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री की है। दावा किया जा रहा है कि किसी भी भारतीय फिल्म के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी टिकट बुकिंग है। इस मामले में फिल्म ने 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Crosses 500 Crore Worldwide Sets BookMyShow Record With 1.4 Lakh Tickets In An Hour
'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन में पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में दुनियाभर में 507.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।

'आदिपुरुष' के लाइफटाइम कलेक्शन को किया पार
'रामायण' ने न सिर्फ प्रभास की 'आदिपुरुष' के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है, बल्कि यह रणबीर कपूर और यश के करियर की भी दूसरी और तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

वहीं, रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' चार दिनों में 507.20 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 33वें स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

Ramayana Crosses 500 Crore Worldwide Sets BookMyShow Record With 1.4 Lakh Tickets In An Hour
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है। इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' ने दुनियाभर में मचाया धमाल, पहले वीकएंड पर कमाए करोड़ों; 'गॉडजिला' से मिली कड़ी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed