{"_id":"6aec69cb78fdc7d18e0ca6f4","slug":"video-a-teacher-has-reimagined-firecrackers-instead-of-loud-explosions-flowers-will-now-bloom-from-the-ground-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मास्टर जी ने बदला पटाखों का अंदाज, अब धमाके नहीं धरती से खिलेंगे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर जी ने बदला पटाखों का अंदाज, अब धमाके नहीं धरती से खिलेंगे फूल
बहादुरगढ़। दिवाली पर पटाखे जलाने और उनसे निकलने वाले धुएं से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बीच एक शिक्षक ने त्योहार मनाने का अनूठा तरीका सुझाया है। बहादुरगढ़ के गांव सांखोल निवासी भूगोल अध्यापक एवं पर्यावरणविद मनीष चाहर की पहल पर सोनीपत के गांव नाहरा स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने ऐसे पटाखे तैयार किए हैं, जो फूटने के बाद धुआं नहीं फैलाएंगे, बल्कि धरती पर फूल खिलाएंगे। इन पटाखों में बारूद की जगह मिट्टी और फूलों के बीजों का इस्तेमाल किया गया है।
विद्यार्थियों ने मिट्टी, कागज और गत्ते की मदद से पटाखों जैसी आकर्षक आकृतियां तैयार की हैं। इनमें फूलों के बीज भी डाले गए हैं। इन पटाखों को दिवाली के बाद जमीन में दबाकर पानी दिया जाएगा। कुछ समय बाद इनमें से बीज अंकुरित होंगे और पौधे बनकर सुंदर फूल खिलाएंगे। इस तरह बच्चों के बनाए ये पटाखे वातावरण में धुआं और शोर फैलाने के बजाय हरियाली बढ़ाने में योगदान देंगे। इस अनूठी पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया है कि दिवाली की खुशियां प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना भी मनाई जा सकती हैं।
मनीष चाहर न केवल अध्यापक हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लगातार प्रयासरत हैं। वे गांव सांखोल की संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति के सदस्य हैं और पौधारोपण, जल संरक्षण तथा डेंगू व मलेरिया के प्रति जागरूकता फैलाने जैसे सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं। उनका प्रयास है कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का व्यावहारिक पाठ भी पढ़ाया जाए।
विद्यालय के प्राचार्य भूप सिंह के मार्गदर्शन में भूगोल शिक्षक मनीष कुमार एवं शिक्षक संदीप ने इस अभियान का आयोजन करवाया।
क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट से जुड़े डॉ. अनिल जैन, समाजसेवी राजकुमार अरोड़ा व सेक्टर छह निवासी सेवानिवृत्त एसडीओ एवं पर्यावरणविद जयपाल सांगवान का कहना है कि मास्टर मनीष की इस पहल से विद्यार्थियों को रचनात्मकता के साथ प्रकृति संरक्षण की सीख भी मिली है। मनीष चाहर का यह प्रयास समाज को एक सकारात्मक संदेश देता है कि त्योहारों की असली खुशी दूसरों के जीवन और प्रकृति में खुशियां बिखेरने में है। इस दिवाली पटाखे जलाने के बजाय ऐसे पटाखे अपनाएं, जिनसे धरती पर फूल खिलें और वातावरण खुशबू से महक उठे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।