{"_id":"6aec69d4277b6898190ea021","slug":"video-dharamshala-dhanteras-market-silver-good-luck-items-demand-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: धनतेरस के लिए सज गए धर्मशाला के बाजार, चांदी के कछुए, मछली और हाथी की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: धनतेरस के लिए सज गए धर्मशाला के बाजार, चांदी के कछुए, मछली और हाथी की बढ़ी मांग
धनतेरस के लिए सज गए धर्मशाला के बाजार, सराफा बाजार में गुडलक के लिए चांदी के कछुए, मछली और हाथी की भारी मांग
धर्मशाला। दीपों के पावन पर्व दिवाली और धनतेरस को लेकर धर्मशाला और आसपास के बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। हालांकि, इस बार त्योहारी खरीदारी पर महंगाई का असर भी देखने को मिल रहा है। पिछले साल के मुकाबले लगभग हर वस्तु की कीमतों में उछाल आया है, लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है और वे अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
चांदी के 'गुडलक' आइटम्स का क्रेज
धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है। इसे देखते हुए सराफा कारोबारियों ने मेकिंग चार्ज पर छूट और कई लुभावने ऑफर पेश किए हैं। इस बार बाजार में गहनों के साथ-साथ सुख-समृद्धि और 'गुडलक' के लिए चांदी की मछली, हाथी और कछुए की मांग में अचानक तेजी आई है।
मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दिवाली
'लोकल फॉर वोकल' का असर भी बाजारों में साफ दिख रहा है। पारंपरिक मिट्टी के दीयों की दुकानें सज गई हैं और लोग रंग-बिरंगे दीयों की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे स्थानीय कुम्हारों को इस बार अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। इसके अलावा बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी महंगाई के बावजूद कारोबारियों को धनतेरस पर शानदार बिक्री की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।