{"_id":"69bc10e8a4a9c529a8077ddd","slug":"video-meerut-bhajan-sandhya-at-saraswati-temple-devotees-welcome-hindu-new-year-on-navratri-day-1-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरस्वती मंदिर में भजन संध्या, नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने किया हिंदू नववर्ष का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरस्वती मंदिर में भजन संध्या, नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने किया हिंदू नववर्ष का स्वागत
मेरठ के सूरजकुंड रोड स्थित प्राचीन सरस्वती मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिन शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट और सरस्वती मंदिर महिला समिति द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस दौरान दीप जलाकर हिंदू नववर्ष का स्वागत किया गया और उपस्थित लोगों ने भारत के गौरवशाली इतिहास एवं सनातन संस्कृति के जागरण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया, जिन्होंने माता रानी के भजन गाए और भक्ति भाव से नृत्य भी किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दुर्गा सप्तशती से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने वाली महिलाओं को श्रृंगार सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंजू गुप्ता, सरोज शर्मा, पायल गुप्ता समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।