फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Mosque Row: SP MLA Atul Pradhan House Arrested, Heated Argument With Police

मस्जिद प्रकरण: सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर जा रहे अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट, पुलिस से नोकझोंक

Mon, 07 Sep 2026 12:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Sep 2026 12:56 PM IST
सार

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में सहारनपुर जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ सरधना विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। आवास पर पुलिस से नोकझोंक हुई और बाहर फोर्स तैनात की गई।

विज्ञापन
Saharanpur Mosque Row: SP MLA Atul Pradhan House Arrested, Heated Argument With Police
अतुल प्रधान को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के मामले में सोमवार को सहारनपुर जा रहे सपा के 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सरधना विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। विधायक को रोके जाने के बाद उनके आवास पर पुलिस अधिकारियों और अतुल प्रधान के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

विज्ञापन

सहारनपुर जाने से रोकने का विरोध
अतुल प्रधान ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और सहारनपुर जाने से रोके जाने का विरोध किया। वह सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ मौके पर जाने और मामले की जानकारी लेने के लिए रवाना होने वाले थे।

विज्ञापन


आवास के बाहर पुलिस बल तैनात
अतुल प्रधान को हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद उनके आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस-प्रशासन सपा प्रतिनिधिमंडल के सहारनपुर दौरे को लेकर सतर्क रहा।

मस्जिद प्रकरण पर मेरठ से सहारनपुर तक सियासी हलचल
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद विपक्षी दलों की ओर से लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में सपा प्रतिनिधिमंडल के सहारनपुर दौरे को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बाद मेरठ से सहारनपुर तक राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

पुलिस-प्रशासन की ओर से नेताओं के सहारनपुर पहुंचने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed