{"_id":"673ca4d4a236c7db330b038e","slug":"video-sloganeering-and-procession-taken-out-in-mau-demanding-issuance-of-caste-certificate","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मऊ में जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर नारेबाजी, निकला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मऊ में जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर नारेबाजी, निकला जुलूस
मऊ में जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर गोंड-खरवार समाज के सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां नारेबाजी करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक मुख्य राजस्व अधिकारी लवकुश त्रिपाठी को सौंपा। मंगलवार की सुबह दस बजे राजेश कुमार गोंड की अध्यक्षता में गोंड समाज के साथ खरवार समाज के 110 से ज्यादा लोग नगर के जीवनराम इंटर कॉलेज मैदान से जुलूस निकालकर डीसीएसके मोड़, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर समाज के लोगों ने प्रदर्शन करने के बाद जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। बताया कि वर्तमान में जाति प्रमाण पत्र जारी न होने से बच्चों को छात्रवृत्ति और नौकरी नहीं मिल पा रही हैं, वहीं शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं जाति प्रमाण पत्र के आनलाइन सभी साक्ष्यों के साथ कराया जाता है, लेकिन लेखपाल जांच के दौरान निरस्त कर दे रहे हैं। मांग की जाति प्रमाण को लेकर अलग से काउंटर बनाया जाए। वहीं आरोप लगाया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी लेखपाल प्रमाण पत्र नहीं बना रहे हैं।ऐसे में जिलाधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।