{"_id":"6aaa451888c713d46009ca18","slug":"the-great-indian-kapil-show-season-5-when-and-where-to-watch-comedy-show-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5: त्योहारों के सीजन में फिर लगेगा हंसी का तड़का, जानें कब से शुरू होगा कॉमेडी शो?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5: त्योहारों के सीजन में फिर लगेगा हंसी का तड़का, जानें कब से शुरू होगा कॉमेडी शो?
Wed, 16 Sep 2026 01:07 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:07 PM IST
सार
The Great Indian Kapil Show Season 5: कपिल शर्मा स्टारर शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन जल्द आने वाला है। मेकर्स ने घोषणा करते हुए इसका एक वीडियो भी शेयर कर दिया है। आइए जानते हैं कि ये शो कब से शुरू होने वाला है?
विज्ञापन
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चार हिट सीजन देने के बाद कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर फिर लौट रहे हैं। बुधवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कहां आएगा कपिल का शो?
इस बार 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' त्योहारों के सीजन में वापसी कर रहा है। हर सीजन की तरह शो का पांचवां सीजन भी ओटीटी पर ही आने वाला है। वीडियो में देखने को मिला कि सभी सेट पर बैठे होते हैं, तभी कपिल पूछते हैं कि सीजन 5 आ गया। इसके बाद वह कहते हैं चलो शुरू करो।
वीडियो में आगे देखने को मिला कि कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ढोल-नगाड़ा बजाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद सभी एक दूसरे को त्योहार की बधाई देते हैं। कोई हैप्पी दीवाली कहता है, तो कोई क्रिसमस, कोई ईद, न्यू ईयर और नवरात्रि विश करता है। बता दें कि इस बार शो की थीम 'हंसी का त्योहार' है।

- फोटो : इंस्टाग्राम
कब शुरू होगा शो?
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' 26 सितंबर से शुरू होगा और इसके नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे आएंगे। शो में कपिल के साथ एक बार फिर सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा नजर आएंगे। वहीं, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू जज की कुर्सी पर बैठे दिखाई देंगे।
ऐसे में एक बार फिर दर्शकों को आने वाले सीजन में भी सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत, कॉमेडी, मजाक-मस्ती, हल्की-फुल्की खिंचाई देखने को मिलेगी। गेस्ट लिस्ट में हर बार की तरह अलग-अलग क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां और चर्चित लोग शामिल होंगे।

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो
- फोटो : नेटफ्लिक्स
कब-कब आए 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पिछले सीजन?
- सीजन 1: 30 मार्च 2024 से 22 जून 2024 तक प्रसारित हुआ था।
- सीजन 2: 21 सितंबर 2024 से 14 दिसंबर 2024 तक आया था।
- सीजन 3: 21 जून 2025 से 20 सितंबर 2025 तक चला था।
- सीजन 4: 20 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 14 मार्च 2026 तक आया था।