{"_id":"69d103335ff01623550d86fc","slug":"video-sdm-administers-oath-to-nine-nominated-councilors-of-three-nagar-panchayats-in-mau-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने तीन नगर पंचायतों के नौ मनोनीत सभासदों को दिलाई शपथ, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने तीन नगर पंचायतों के नौ मनोनीत सभासदों को दिलाई शपथ, VIDEO
घोसी तहसील के सभागार में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने शासन की तरफ से घोसी तहसील क्षेत्र के तीन नगर पंचायतों के नौ मनोनीत सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसडीएम ने नगर पंचायत घोसी के मनोनीत सभासद राजेश मौर्य, नागेंद्र सिंह, रुपेंद्र भारती को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नगर पंचायत अमिला के मनोनीत सभासद आनंद वर्मा, महेंद्र पटेल, विजय और नगर पंचायत दोहरीघाट के मनोनीत सभासद राकेश गुप्ता, भरत लाल सोनकर, राहुल कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायतों के विकास में सभासदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि सभासद स्थानीय समस्याओं से सीधे तौर पर जुड़े होते हैं और जनता की अपेक्षाओं को समझते हुए विकास कार्यों को गति देने में उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने सभी मनोनीत सभासदों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करते हुए नगर क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, जिला मंत्री रविंद्र उपाध्याय, चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, डाॅ. राम जतन, आनंद चौधरी आदि शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।