फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Praveen Cricket Academy defeated YCA

Mau News: प्रवीण क्रिकेट एकेडमी ने वाईसीए को दी शिकस्त

Wed, 14 Oct 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Praveen Cricket Academy defeated YCA
नगर के सहादतपुरा स्थित स्पोर्ट्स ग्राउंड पर बुधवार को प्रवीण क्रिकेट एकेडमी और यश क्रिकेट एकेडमी (वाईसीए) के बीच 40-40 ओवरों का रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में प्रवीण क्रिकेट एकेडमी ने यश क्रिकेट एकेडमी को 148 रनों से हराया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रवीण क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहतरीन रही। टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए। टीम की ओर से अंकित ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शानदार 101 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा कार्तिक ने 71 और पार्थ ने 41 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, राजवीर ने 13, रमन ने 14 और अतिरिक्त के रूप में 22 रन जुड़े।
विज्ञापन

जवाब में यश क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत खराब रही। पूरी टीम 32.2 ओवरों में महज 141 रन पर ही सिमट गई। वाईसीए की ओर से शौर्य ने 45, हेमंत ने 26, नीरज ने 21 और रोहित ने 20 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज टीम को जीत नहीं दिला सका। प्रवीण क्रिकेट एकेडमी की खतरनाक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम पस्त नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें हर्षित ने 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा रमन, कार्तिक और कृष्णा को 2-2 विकेट मिले, जबकि अंकित ने 1 बल्लेबाज को आउट किया। शानदार बल्लेबाजी (71 रन) और किफायती गेंदबाजी (2 विकेट) का बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले कार्तिक को ‘’मैन ऑफ़ द मैच’’ चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed