{"_id":"6ad0c21e717695f7d4056b0f","slug":"video-doors-opened-goddess-durga-hindi-bhawan-in-mau-grand-tableau-universe-captivated-devotees-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ के हिंदी भवन में खुले मां दुर्गा के पट, ब्रह्मांड की भव्य झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ के हिंदी भवन में खुले मां दुर्गा के पट, ब्रह्मांड की भव्य झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, VIDEO
नगर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा में बुधवार की रात शहर के प्रसिद्ध हिंदी भवन पंडाल में मां दुर्गा के पट भव्य रूप से खोल दिए गए, जिसके बाद दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। पंडाल की सजावट और भव्यता इस बार मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आयोजकों द्वारा पूरे पंडाल को एक विशेष और अनूठी थीम पर तैयार किया गया है, जो देखते ही बनती है। जिसमें मैदान से दूरी सोशल मीडिया से नजदीकी को दिखाते हुए बताया कि किस तरह से आज हम सभी मोबाइल के मकड़ जाल में बंधे हुए हैं। सबसे खास आकर्षण मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ पूरे ब्रह्मांड को दर्शाती हुई अद्भुत झांकी रही। पंडाल के भीतर ब्रह्मांड के स्वरूप और अलौकिक दृश्यों की कलात्मक प्रस्तुति को देखकर वहाँ मौजूद हर एक श्रद्धालु का मन आनंदित हो उठा और पूरा क्षेत्र 'जय माता दी' के जयकारों से गूँज उठा। पट खुलते ही शहरभर से पहुँचे भक्तों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि यह भव्य आयोजन सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और आने वाले दिनों में यहाँ दर्शन के लिए और अधिक भीड़ जुटने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।