{"_id":"69d0a5384cdcd527fc09c8b4","slug":"video-new-sp-gaurav-rajpurohit-assumes-charge-in-rohtak-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में नए एसपी गौरव राजपुरोहित ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में नए एसपी गौरव राजपुरोहित ने संभाला कार्यभार
नए पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित का कहना है कि रोहतक वासियों को सुरक्षित महसूस करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। वे शुक्रवार को कार्यभार संभालने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
एसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य कानून व्यवस्था स्थिति को बनाए रखना, अपराध की रोकथाम करना, महिलाओं की सुरक्षा व अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने नहीं दिया जायेगा।
इसके अलावा यातायात व्यवस्था, नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री व अवैध कारोबार को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं जाएंगे। इससे पहले एएसपी आयुष यादव के नेतृत्व में पुलिस ने नए एसपी का स्वागत किया। साथ में डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया, डीएसपी सिटी गुलाब, डीएसपी वेलफेयर दलीप व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।