{"_id":"68405b50df9368a7d00e97dc","slug":"video-delegation-met-dm-sp-regarding-case-filed-against-sp-leader-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा नेता पर दर्ज मुकदमे को लेकर डीएम-एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता पर दर्ज मुकदमे को लेकर डीएम-एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल
सपा नेता पर दर्ज मुकदमें को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिला। वहीं उन्होंने मुकदमा को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि शहर कोतवाली में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और सपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य राघवेंद्र सिंह घूरा के ऊपर शासन के दबाव में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। जिससे पूरे सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति न तो राघवेन्द्र सिंह को जानता है ना ही वह उसको जानते हैं। वहीं मधुबन एसडीएम द्वारा सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मिश्रा पर आपत्तिजनक बयानबाजी करने से कार्यकर्ता आहत हैं। उन्होंने कहा कि राघवेंद्र पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाय।साथ ही एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सपा प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान, शैलेंद्र यादव साधु,धर्म प्रकाश यादव, कुद्दूस अंसारी, शिव प्रताप यादव मुन्ना, प्रभात राय, तय्यब पालकी , रामधनी चौहान महेन्द्र यादव, देवनाथ यादव आबिद अंसारी आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।