फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Toxic Movie Day 5 Box Office Collection: Yash Nayanthara Rukmini Vasanth Tara Sutaria Kiara Advani Huma Film

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस: यश की फिल्म को रविवार की छुट्टी का मिला कितना फायदा? पांचवें दिन इतना किया कलेक्शन

Sun, 30 Aug 2026 08:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 30 Aug 2026 08:17 PM IST
सार

Toxic Box Office: फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज को आज रविवार को पांच दिन पूरे हो गए हैं। वीकएंड पर फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है? जानिए

विज्ञापन
Toxic Movie Day 5 Box Office Collection: Yash Nayanthara Rukmini Vasanth Tara Sutaria Kiara Advani Huma Film
'टॉक्सिक' फिल्म बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यश की इस मेगाबजट फिल्म में एक्शन सीन्स की भरमार है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। मगर, दूसरे दिन से ही कलेक्शन में गिरावट जारी है। जानिए आज पांचवें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है?

विज्ञापन


टॉक्सिक रिव्यू: चार साल इंतजार करवाकर यश ने दिया टॉर्चर, एक्शन अच्छा पर कहानी बेदम; कहां ‘टॉक्सिक’ हुई फिल्म?

विज्ञापन

Toxic Movie Day 5 Box Office Collection: Yash Nayanthara Rukmini Vasanth Tara Sutaria Kiara Advani Huma Film
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X

'टॉक्सिक' की दमदार शुरुआत के बाद कमाई में ढलान
गीतू मोहनदास निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर बहुत बड़ी-बड़ी उम्मीदें थीं। फिल्म का प्रचार भी बड़े स्तर पर किया। ट्रेलर रिलीज के बाद दर्शकों को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। मगर, कमाई के मामले में यह फिल्म दूसरे दिन से ही ठंडी पड़ती दिख रही है।

  • ओपनिंग डे पर 'टॉक्सिक' ने 101.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन गुरुवार को कलेक्शन 37.65 करोड़ रुपये रहा।
  • तीसरे दिन यानी 28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी वाले दिन 'टॉक्सिक' फिल्म ने 27.20 करोड़ का कारोबार किया।
  • फिर बीते दिन शनिवार को 25.15 करोड़ रुपये का कारोबार रहा।

Toxic Movie Day 5 Box Office Collection: Yash Nayanthara Rukmini Vasanth Tara Sutaria Kiara Advani Huma Film
टॉक्सिक फिल्म में यश - फोटो : सोशल मीडिया

पांचवें दिन कितना किया कलेक्शन?
ओपनिंग डे के बाद लगातार 'टॉक्सिक' की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। आज लगातार चौथे दिन इसके कलेक्शन में कमी देखी गई है। रक्षाबंधन की छुट्टी और वीकएंड का फायदा भी इस फिल्म को मिलता हुआ नहीं दिख रहा।

  • सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज रविवार को 'टॉक्सिक' ने 16.79 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 207.89 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन

Toxic Movie Day 5 Box Office Collection: Yash Nayanthara Rukmini Vasanth Tara Sutaria Kiara Advani Huma Film
टॉक्सिक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार से शुरू होगी असली परीक्षा
फिल्म 'टॉक्सिक' में एक्शन सीन्स दमदार हैं। मगर, कहानी के स्तर पर यह फिल्म कमजोर बताई जा रही है और दर्शकों को थिएटर्स तक खींच पाने में नाकाम दिख रही है। इस फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिका में हैं। कल सोमवार को छठे दिन से वीकडे की शुरुआत के बाद इस फिल्म की असली परीक्षा शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed