{"_id":"6a9335f149f8aeb74004cabf","slug":"128-mm-of-rainfall-provides-a-lifeline-to-the-paddy-crop-mau-news-c-295-1-svns1028-151118-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 12.8 मिमी बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 12.8 मिमी बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी
विज्ञापन
नगर में सदर तहसील में शनिवार सुबह हुआ बारिश।संवाद
मऊ जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। शुक्रवार की रात नगर सहित विभिन्न इलाकों में हुई झमाझम बारिश से जहां एक ओर धान की फसल को बड़ा फायदा पहुंचा है, वहीं दूसरी ओर उमस भरी गर्मी और बार-बार बदलते मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले में शुक्रवार रात 12.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे अगस्त माह में अब तक कुल वर्षा का आंकड़ा 107 मिमी पहुंच गया है।
कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह के अनुसार, अगस्त के इस दौर में हुई बारिश धान की फसल के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है। इससे फसलों का विकास (ग्रोथ) तेजी से होगा। अनुकूल मौसम और बेहतर पैदावार की उम्मीद से किसानों के चेहरों पर चमक साफ देखी जा रही है।
शनिवार को तड़के आसमान में बादल छाए रहे। सुबह हल्की धूप निकलने के बाद दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो गई, जिससे उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ।
अधिकतम तापमान: 32 डिग्री सेल्सियस (शुक्रवार की तुलना में एक डिग्री की कमी)
न्यूनतम तापमान: 28 डिग्री सेल्सियस (स्थिर)
आर्द्रता: 84 प्रतिशत
हवा की गति: 5 किलोमीटर प्रति घंटा
सेहत पर भारी पड़ रहा मौसम का उतार-चढ़ाव
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर आम जनजीवन की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। धूप-छांव और उमस के इस खेल के चलते लोग बुखार, खांसी, जुकाम, पेट दर्द और उल्टी जैसी विभिन्न वायरल बीमारियों की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। अस्पतालों में भी मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।