फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Medicines are available at the government hospital, yet doctors are prescribing ones from outside.

Mau News: सरकारी अस्पताल में दवा उपलब्ध फिर भी डॉक्टर लिख रहे बाहर की

Sun, 30 Aug 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Medicines are available at the government hospital, yet doctors are prescribing ones from outside.
मधुबन। सरकारी अस्पताल में दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहर की दवा लिखी जा रही है। शुक्रवार को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण में पहुंचे उपजिलाधिकारी दीपक सिंह ने बाहर की दवा लिखने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के तहसील गली स्थित न्यू पीएचसी के निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट शैलेंद्र यादव और स्टॉफ नर्स इंदु राय उपस्थित मिले। एसडीएम ने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार कर्मचारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पताल में जिन दवाओं की उपलब्धता है, उन्हें मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाए। कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों का उद्देश्य जरूरतमंदों को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

दीपक सिंह ने चेतावनी दी कि यदि किसी कर्मचारी या चिकित्सकीय स्टॉफ द्वारा अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बावजूद मरीज को बाहर से दवा खरीदने के लिए लिखा गया और जांच में इसकी पुष्टि हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि दोबारा निरीक्षण में कमियां मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed