{"_id":"6a93372ff1ee2f0102048338","slug":"a-total-of-134-children-registered-only-42-arrived-at-the-school-mau-news-c-295-1-svns1028-151121-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कुल 134 बच्चे पंजीकृत, विद्यालय पहुंचे सिर्फ 42","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कुल 134 बच्चे पंजीकृत, विद्यालय पहुंचे सिर्फ 42
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दावों के बीच सोमवार को निरीक्षण में लापरवाही की तस्वीर सामने आई। एसडीएम दीपक सिंह ने फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया तो कहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका नदारद मिलीं तो कहीं सफाई व्यवस्था बदहाल मिली।
सबसे गंभीर स्थिति कंपोजिट विद्यालय सिपाह इब्राहिमाबाद में रही, जहां 134 बच्चे पंजीकृत होने के बावजूद महज 42 बच्चे ही उपस्थित मिले।
हालांकि, मिड डे मील की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए।
एसडीएम ने कंपोजिट विद्यालय सिपाह इब्राहिमाबाद का निरीक्षण किया। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अनुपस्थित मिलीं। इस पर उन्होंने सीडीपीओ घोसी को संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी दयनीय मिली। सफाई कर्मी के अनुपस्थित रहने पर बीडीओ घोसी को विद्यालय की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा गया।
विज्ञापन
इसके बाद एसडीएम ने कंपोजिट विद्यालय नत्थूपुर का निरीक्षण किया। यहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए।
विद्यालय बीडीओ दोहरीघाट के क्षेत्राधिकार में आता है। निरीक्षण के दौरान मिड डे मील की व्यवस्था संतोषजनक रही और विद्यालय में 28 बच्चे उपस्थित मिले।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों में बच्चों और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।