{"_id":"67a7591470b2dbb2a3038239","slug":"video-bjp-women-workers-rejoiced-in-mau-celebrated-after-victory-in-delhi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : UP Politics: मऊ में जमकर झूमी बीजेपी की महिला कार्यकर्ता, दिल्ली में जीत के बाद मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : UP Politics: मऊ में जमकर झूमी बीजेपी की महिला कार्यकर्ता, दिल्ली में जीत के बाद मनाई खुशी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का जीत के बाद मऊ में भाजपा जिला कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई।साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी भी किया।जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल ताशे के साथ पटाखे फोड़े साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए बधाईयां दी।जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा कि यह जीत सुशासन और विकास की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में हर वर्ग बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है । दिल्ली विधानसभा के साथ ही मिल्कीपुर उप चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत ने विपक्ष के झूठ की हवा निकाल दी है। लोकसभा चुनाव के बाद विपक्ष का अहंकार सातवें आसमान पर चला गया था लेकिन अब वो धरती पर धराशाई हो चुके हैं। क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की विजय जनता के विश्वास की जीत है, अब वादे करके जनता को भरमाने से काम नहीं चलेगा धरातल पर कार्य भी करना पड़ेगा। मोदी और योगी सरकार ने हर क्षण देश और प्रदेश की जनता के लिए अपनी नीति और नियति को पूरी ताकत से निष्पक्षता के साथ जनता को समर्पित रखा है। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए दिल्ली और मिल्कीपुर उपचुनाव की जीत का श्रेय मोदी और योगी जी की लोकप्रियता और सरकार की कार्यशैली को दिया।वरिष्ठ नेता मुन्ना दुबे ने कहा कि यह जीत देश की राजनीति को एक नई दिशा देगी। विपक्ष को जनता की मंशा को समझना होगा अन्यथा जनता उन्हें उनका फल ऐसे ही देती रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।