आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: उद्भिद और सुमित्रानंदन पंत की कविता 'सोनजुही'

aaj ka shabd udbhid sumitranandan pant hindi kavita sonjuhi
                
                                                         
                            

हिंदी हैं हम शब्द-शृंखला में आज का शब्द है - उद्भिद जिसका अर्थ है - भूमि फोड़कर निकलने वाले वृक्ष। कवि सुमित्रानंदन पंत ने अपनी कविता में इस शब्द का प्रयोग किया है। 

सोनजुही की बेल नवेली,
एक वनस्पति वर्ष, हर्ष से खेली, फूली, फैली,
सोनजुही की बेल नवेली!
आँगन के बाड़े पर चढ़कर
दारु खंभ को गलबाँही भर,
कुहनी टेक कँगूरे पर
वह मुस्काती अलबेली!
सोनजुही की बेल छबीली!
दुबली पतली देह लतर, लोनी लंबाई,
प्रेम डोर सी सहज सुहाई!
फूलों के गुच्छों से उभरे अंगों की गोलाई,
निखरे रंगों की गोराई
शोभा की सारी सुघराई
जाने कब भुजगी ने पाई!
सौरभ के पलने में झूली
मौन मधुरिमा में निज भूली,
यह ममता की मधुर लता
मन के आँगन में छाई!
सोनजुही की बेल लजीली
पहिले अब मुस्काई!
एक टाँग पर उचक खड़ी हो
मुग्धा वय से अधिक बड़ी हो,
पैर उठा कृश पिंडुली पर धर,
घुटना मोड़ , चित्र बन सुन्दर,
पल्लव देही से मृदु मांसल,
खिसका धूप छाँह का आँचल
पंख सीप के खोल पवन में
वन की हरी परी आँगन में
उठ अंगूठे के बल ऊपर
उड़ने को अब छूने अम्बर!
सोनजुही की बेल हठीली
लटकी सधी अधर पर!
झालरदार गरारा पहने
स्वर्णिम कलियों के सज गहने
बूटे कढ़ी चुनरी फहरा
शोभा की लहरी-सी लहरा
तारों की-सी छाँह सांवली,
सीधे पग धरती न बावली
कोमलता के भार से मरी
अंग भंगिमा भरी, छरहरी!
उद्भिद जग की-सी निर्झरिणी
हरित नीर, बहती सी टहनी!
सोनजुही की बेल,
चौकड़ी भरती चंचल हिरनी!
आकांक्षा सी उर से लिपटी,
प्राणों के रज तम से चिपटी,
भू यौवन की सी अंगड़ाई,
मधु स्वप्नों की सी परछाई,
रीढ़ स्तम्भ का ले अवलंबन
धरा चेतना करती रोहण
आ, विकास पथ पर भू जीवन!
सोनजुही की बेल,
गंध बन उड़ी, भरा नभ का मन! 

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

7 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर