{"_id":"684d8772a98290bd2307c815","slug":"video-villagers-anger-erupted-over-power-cuts-in-summer-2025-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गर्मी में बिजली कटाैती पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश...बिजलीघर पर प्रदर्शन, मथुरा-सादाबाद रोड किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में बिजली कटाैती पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश...बिजलीघर पर प्रदर्शन, मथुरा-सादाबाद रोड किया जाम
मथुरा के बलदेव में विगत 10-12 दिनों से भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए किसानों, ग्रामीणों ने भाकियू अराजनैतिक के तत्वावधान में प्रदर्शन किया। बलदेव बिजलीघर पर जमकर नारेबाजी करते हुए तालाबंदी कर धरना दिया। मथुरा-सादाबाद रोड पर जाम लगा दिया। किसानों की बात सुनने दो घंटे तक कोई विद्युत अधिकारी नहीं आया। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह व नायाब तहसीलदार साविका शर्मा ने काफी समझाया। जाम से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। किसान नेता उदयवीर सरपंच व मुकेश रावत ने कहा गांव दघेंटा में तीन दिन से बिजली नहीं है, कई बीमार हो गए हैं। मोहनपुर फीडर सहित एक दर्जन गांवों में अघोषित बिजली कटौती गंभीर समस्या बन गई हैं। विद्युत कटौती समस्या का समाधान नहीं होने पर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन चलेगा। धरना में अवधेश रावत, लालसिंह तोमर, सोवरन सिंह, विपिन सिकरवार प्रधान, धर्मेंद्र तोमर, छोटू चौधरी, सत्यवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र गौतम आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।